
भारत वार्ता सेंट्रल डेस्क: कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए लोग धड़ल्ले से तरह-तरह के नुस्खे अपना रहे हैं. बिना डॉक्टरी सलाह के अपनाए गए ऐसे तरीके लोगों के लिए खतरनाक साबित हो रहे हैं. लगातार देश के कई हिस्सों से ऐसी खबरें आ रही हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में होम्योपैथिक दवाई के साथ देसी शराब पीने से एक ही परिवार के 8 लोगों के मौत होने की बात कही जा रही है. बिलासपुर के सीएमओ ने मीडिया को बताया है कि इन लोगों ने होम्योपैथिक दवा ड्रोसेरा-30 (Drosera 30) का सेवन किया था, जिसमें 91 फीसदी अल्कोहल मिला होता है. इसके साथ सभी ने देसी शराब भी पी थी. सीएमओ ने कहा कि दवा देने वाला होम्योपैथिक डॉक्टर फरार है. पांच और लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. स्थानीय लोगों ने बताया कि गांव के कुछ युवक होम्योपैथिक कफ सीरप में महुआ का शराब मिलाकर पी रहे थे. गांव के कुछ लोगों ने यह प्रचार किया था कि ऐसा करने से कोरोना संक्रमण नहीं होता है. जिन 8 लोगों की मौत हुई है उन्होंने मंगलवार को दवा में शराब मिलाकर पिया था. स्वास्थ्य विभाग की टीम मामले की जांच कर रही है. रिपोर्ट आने के बाद मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा.
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More