Uncategorised

नाव दुर्घटना एवं सुरक्षा संबंधी उपाय, नागरिक सुरक्षा महानिदेशालय द्वारा जनहित में जारी

नाव दुर्घटना एवं सुरक्षा संबंधी उपाय:-

वर्षा ऋृृतु में उफनती नदियों में नाव डूबने की दुर्घटना में बहुमूल्य जिंदगियां चली जाती है। जिन्हें रोका जा सकता है, अगर हम नाव दुर्घटना से बचने के उपाय कर लें।

 जिस नाव पर लदान क्षमता दशार्ते हुए सफेद पट्टी का निशान एवं पंजीकरण संख्या अंकित हो उसी नाव से यात्रा करें।

 नाव चलने के पहले देख लें कि लदान क्षमता दर्शार्ने वाला सफेद पट्टी का निशान डूबा तो नहीं है। अगर डूबा है तो तुरंत उतर जायें।

 किसी भी स्थिति में ओवर लोडेड नाव पर न बैठें।

 जब बारिश हो रही हो तो नाव की यात्रा न करें।

 छोटे बच्चों को अकेले नाव की यात्रा न करने दें।

 जिस नाव पर जानवर ढोये जा रहे हों तो उसमें यात्रा न करें।

 जर्जर/टूटी फूटी नाव पर सवारी न करें। यह जानलेवा हो सकता है।

 जिस नाव पर जीवन रक्षा के लिए लाइफ जैकेट, लाइफ बाॅय के साथ प्राथमिक बाॅक्स एव रस्से आदि ठीक तरीके से रखे हों, उसी नाव से यात्रा करें।

 नाव में यात्रा के दौरान शांत बैठे और उतरते-चढ़ते समय नाविक के निदेशानुसार क्रम से ही उतरें व चढ़ें।

 सूर्योदय से पहले और सूर्यास्त के बाद नाव की यात्रा न करें। यह खतरनाक हो सकती है।

 नाव यात्रा के दौरान नाविक के ऊपर किसी तरह का दवाब न डालें।

    नाविक या नाव मालिक कृपया ध्यान दें:-

 जब तेज हवा/खराब मौसम/आँधी/बारिश हो रही हो तो नाव का संचालन न करें।

 जिस नाव पर 15 से 30 लोगों तक सवारी बैठती हो तो उस नाव पर 2 नाविक होना अनिवार्य है तथा 30 से उपर बैठाने वाली बड़ी नाव पर 3 नाविकों का होना अनिवार्य है।

 बीमार व्यक्तियों/गर्भवती माता को सहायता देकर नाव पर चढ़ाने में प्राथमिकता दें।

 किसी यात्री को किसी भी दशा में नाव संचालन न करने दें।

 नाव पर किसी तरह का नशा सेवन करने से यात्रियों को रोकें।

 नाव पर लदान क्षमता का निशान लगाना अनिवार्य है।

 नाव से पानी निकालने/उलीचने के लिए नाव में आवश्यक बर्तन रखें।

 नाव पर जीवन रक्षा के लिए लाइफ जैकेट, लाइफ बाॅय के साथ प्राथमिक उपचार बाॅक्स एवं रस्से आदि ठीक तरीके से रखना अनिवार्य है।

DG अरविन्द पाण्डेय की ओर से आप सभी को शुभकामनाएं !

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

टीएमसी के 19 सांसद हुए बागी

Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More

3 days ago

पटना हाईकोर्ट के 7 नए न्यायाधीश

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More

3 days ago

प्रधानमंत्री के 12 साल: देश भर में हुई पूजा-अर्चना

Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More

3 days ago

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

1 week ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

1 week ago

गीतिका पांडेय पूर्व रेलवे की जीएम नियुक्त

Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More

2 weeks ago