पॉलिटिक्स

कोवैक्सीन में बछड़े के सीरम के इस्तेमाल का आरोप, संबित पात्रा ने कहा- कांग्रेस ने किया ‘महापाप’

नई दिल्ली, भारत वार्ता संवाददाता : कोरोना वैक्सीन को लेकर सरकार और विपक्ष में घमासान जारी है। कांग्रेस ने इस बार कोवैक्सिन को लेकर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसे लेकर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एक बार फिर कांग्रेस पर निशाना साधा है, साथ ही फैलाए जा रहे इस भ्रम को दूर करने की कोशिश की है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सह मीडिया प्रभारी डॉ संजय मयूख भी मौजूद रहे।

भाजपा प्रवक्ता डॉ संबित पात्रा ने कहा कि आज कांग्रेस ने महापाप किया है, क्योंकि जिस प्रकार का भ्रम भारत में निर्मित कोवैक्सीन को लेकर आज कांग्रेस पार्टी ने सोशल मीडिया और प्रेस कांफ्रेंस करके उनके प्रवक्ता पवन खेड़ा ने फैलाया है, वो महापाप है। अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में पवन खेड़ा और कांग्रेस के सोशल मीडिया के नेशनल कन्वीनर गौरव पांधी आक्षेप लगाया है कि कोवैक्सीन में गाय के बछड़े का सीरम होता है। सोशल मीडिया पर यहां तक कहा गया कि गाय और बछड़े को मारकर ये वैक्सीन तैयार किया गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय और वैज्ञानिकों ने साफ तौर कहा है कि कोवैक्सीन में किसी भी प्रकार का गाय या बछड़े का सीरम नहीं मिला हुआ है। यह वैक्सीन पूर्णतः सेफ है और इसमें किसी भी प्रकार का अपभ्रंश नहीं है।

डॉ संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस 2 बातों के लिए याद रखी जाएगी, वैक्सीन के बारे में संदेह उत्पन्न करने के लिए और वैक्सीन को बर्बाद करने के लिए। आज हम सोनिया जी, राहुल जी और प्रियंका गांधी से पूछना चाहते हैं कि आप तीनों बताएं कि आपने वैक्सीन का अपना पहला और दूसरा डोज कब लिया है? क्या गांधी परिवार ने टीका लगवाया है या नहीं? गांधी परिवार को कोवैक्सीन पर विश्वास है या नहीं? ये सवाल पूरे हिंदुस्तान का है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

न्यूजीलैंड को हराकर भारत तीसरी बार बना t20 वर्ल्ड कप का चैंपियन

Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More

2 days ago

निशांत जनता दल यू में शामिल

Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More

2 days ago

नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की की धमाकेदार जीत, केपी शर्मा ओली का सुपड़ा साफ

Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More

3 days ago

निशांत 8 मार्च को ज्वाइन करेंगे जदयू

Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More

4 days ago

यूपीएससी का रिजल्ट आया, अनुज अग्निहोत्री टॉपर

Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More

4 days ago

बिहार के गवर्नर हटाए गए, नंदकिशोर यादव नागालैंड के गवर्नर क्या

Bharat varta Desk बिहार और पश्चिम बंगाल समेत छह राज्यों के राज्यपालों का फेरबदल किया… Read More

5 days ago