पटना में 2 दिन रहेंगे भाजपा अध्यक्ष नड्डा, ऐसा है पूरा कार्यक्रम

पटना : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के बिहार प्रवास के संदर्भ में पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया सह प्रमुख डॉ संजय मयूख ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा 30 और 31 जुलाई 2022 (शनिवार और रविवार) को दो दिवसीय बिहार प्रवास पर पटना में रहेंगे जहां वे कई सार्वजनिक एवं संगठनात्मक बैठकों में भाग लेंगे एवं पार्टी पदाधिकारियों का मार्गदर्शन करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष का शनिवार को पटना पहुंचने पर भव्य स्वागत होगा। एयरपोर्ट से मौर्या होटल, पटना पहुंचने के क्रम में कई जगह राष्ट्रीय अध्यक्ष का नागरिक अभिनंदन किया जायेगा। वे प्रदेश भाजपा पदाधिकारियों एवं राज्य सरकार में भाजपा के मंत्रियों के साथ भी संवाद करेंगे।

ऐसा है भाजपा अध्यक्ष नड्डा का पूरा कार्यक्रम

राष्ट्रीय मीडिया सह प्रमुख डॉ संजय मयूख ने कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा 30 और 31 जुलाई 2022 (शनिवार और रविवार) को दो दिवसीय बिहार प्रवास पर पटना में रहेंगे जहां वे कई सार्वजनिक एवं संगठनात्मक बैठकों में भाग लेंगे। जे पी नड्डा बिहार भाजपा के सभी मोर्चों की कार्यसमिति बैठक में भी भाग लेंगे।
जे पी नड्डा शनिवार को पूर्वाह्न 11 बजे पटना एयरपोर्ट पहुंचेंगे जहां एयरपोर्ट के बाहर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके पश्चात् जे पी नड्डा मौर्या होटल के लिए रवाना हो जायेंगे। इस के दौरान रास्ते में विभिन्न स्थानों पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया जाएगा।
दोपहर 01:45 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा होटल मौर्या में ग्राम संसद का उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम में राज्य के ग्रामीण क्षेत्र में बदलाव और विकास लाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु व्यापक चर्चा की जाएगी।
जे पी नड्डा नड्डा शनिवार को अपराह्न 03:30 बजे ज्ञान भवन पहुंचेंगे जहां वे भाजपा की संयुक्त मोर्चा राष्ट्रीय कार्यसमिति में भाग लेने से पहले एक प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के पश्चात् जे पी नड्डा शाम 04 बजे ज्ञान भवन में ही आयोजित भाजपा के सभी मोर्चों की संयुक्त राष्ट्रीय कार्यसमिति का उद्घाटन करेंगे और उनका मार्गदर्शन करेंगे। मोर्चों के राष्ट्रीय पदाधिकारियों और विभिन्न राज्यों से इन मोर्चों के लगभग 750 कार्यसमिति सदस्य इस सम्मेलन में भाग लेंगे।
देर रात्रि 08:30 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा मौर्या होटल में बिहार सरकार में भाजपा के मंत्रियों के साथ संवाद करेंगे। इसके पश्चात् वे इसी स्थान पर देर रात्रि 09:30 बजे प्रदेश भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
अगले दिन, 31 जुलाई 2022, रविवार को जे पी नड्डा होटल मौर्या के सामने प्रातः 08:30 बजे शोभा यात्रा का अवलोकन करेंगे। जे पी नड्डा प्रातः 10:15 बजे पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचेंगे और अरदास करेंगे। प्रातः 11:00 बजे से राष्ट्रीय अध्यक्ष पटना साहिब गुरुद्वारा के कम्युनिटी हॉल में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ को पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सुनेंगे और कार्यकर्ताओं से संवाद भी करेंगे। इसके पश्चात् वे प्रदेश भाजपा कार्यालय के लिए रवाना हो जायेंगे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष रविवार को दोपहर 12:00 बजे प्रदेश भाजपा कार्यालय, पटना में भाजपा के नवनिर्मित कई जिला कार्यालयों का उद्घाटन एवं कई जिला कार्यालयों का शिलान्यास करेंगे। दोपहर 02:00 बजे नड्डा बापू सभागार, पटना में सिक्किम के राज्यपाल गंगा प्रसाद के पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में भाग लेंगे।
रविवार को शाम 04:00 बजे नड्डा ज्ञान भवन, पटना में भाजपा की चलने वाली दो दिवसीय संयुक्त मोर्चा राष्ट्रीय कार्यसमिति के समापन समारोह में शिरकत करेंगे। शाम 05:30 बजे नड्डा प्रदेश भाजपा कार्यालय, पटना में सांसदों, विधायकों एवं विधान पार्षदों के साथ बैठक करेंगे एवं उनका मार्गदर्शन करेंगे। इसके पश्चात् देर शाम 07:30 बजे वे प्रदेश भाजपा कार्यालय में ही प्रदेश भाजपा कोर कमिटी के साथ भी बैठक करेंगे। रात्रि 09:00 बजे नड्डा मौर्या होटल, पटना में प्रदेश अध्यक्ष, संगठन मंत्री एवं प्रदेश प्रभारी के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक करेंगे।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

2 months ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

2 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

2 months ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

2 months ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

2 months ago