
पटना : बिहार के पुलिस महानिदेशक विनय कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को पटना स्थित सरदार पटेल सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में कुल 655 पुलिसकर्मियों (लाभार्थियों) को एक करोड़ 25 लाख 19 हजार 100 रुपये अनुदान राशि के भुगतान की सर्वसम्मति से स्वीकृति दी गई।
बिहार पुलिस परोपकारी कोष से कुल 62 आवेदनों को स्वीकृत कर व्ययित कुल अनुदान राशि छह लाख नब्बे हजार रुपये मात्र भुगतान करने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। बिहार पुलिस परोपकारी कोष से पुलिस आदेश संख्या-210/88 के आलोक में सेवाकाल में मृत कर्मियों के आश्रितों को मृत्यु की तिथि से 20 वर्षों तक दी जाने वाली अनुदान राशि की अवधि को 05 वर्ष बढ़ाकर कुल 25 वर्ष करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। जो इस बैठक की तिथि दिनांक 07 मार्च 2025 से प्रभावी होगा।
बिहार पुलिस शिक्षा कोष से अनुदान हेतु प्राप्त कुल 514 आवेदनों के विचारोपरान्त कुल 505 आवेदनों को स्वीकृत किया गया, जिसमें लाभार्थियों को कुल अनुदान राशि छियानवे लाख छबीस हजार एक सौ रुपये मात्र भुगतान करने हेतु सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। बिहार पुलिस सहाय्य कल्याण कोष से अनुदान हेतु 94 आवेदनों पर विचारोपरान्त कुल 88 आवेदनों को स्वीकृत किया गया, जिसमें लाभार्थियों को कुल अनुदान राशि बाइस लाख तीन हजार रुपये मात्र भुगतान करने हेतु सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।
इस प्रकार कुल 655 लाभार्थियों को कुल अनुदान राशि एक करोड़ पच्चीस लाख उन्नीस हजार एक सौ रुपये मात्र स्वीकृत कर भुगतान करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।
इस बैठक में अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) कुंदन कृष्णन, अपर पुलिस महानिदेशक (तकनीकी सेवाएं एवं वितन्तु) एनके आज़ाद, अपर पुलिस महानिदेशक (बजट, अपील एवं कल्याण) डॉ. कमल किशोर सिंह, अपर पुलिस महानिदेशक (रेलवे) बच्चू सिंह मीणा, अपर पुलिस महानिदेशक (विशेष शाखा एवं आर्थिक अपराध इकाई) सुनील कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक (बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस) एमआर नायक और अन्य वरीय पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More