
नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता व विधान पार्षद डॉ संजय मयूख एवं बिहार भाजपा कला संस्कृति प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक वरुण कुमार सिंह ने भारत सरकार के संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी से मुलाकात कर राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय की शाखा बिहार में भी खोलने एवं कलाकारों को व्यक्तिगत अनुदान योजना को पुनः शुरु करने के लिए ज्ञापन दिया.
बिहार भाजपा कला संस्कृति प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक वरुण कुमार ने मंत्री किशन रेड्डी से बताया कि बिहार के रंगकर्मियों की लम्बे समय से ये मांग रही है कि राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय की तर्ज पर एक नाट्य विद्यालय बिहार में भी हो. साथ ही, व्यक्तिगत योजना, जिससे देशभर के कलाकारों को सीधा लाभ पहुंचता था, इसे पुनः आरम्भ किया जाए. ज्ञात हो कि इस अनुदान के बंद होने से नाट्य प्रस्तुतियों की संख्या में काफी कमी आई है. इस अनुदान की सहायता से देशभर के कलाकार को प्रोत्साहन मिलता था. वरुण कुमार सिंह ने मंत्री से कहा कि एक और आग्रह ये है कि नाट्य शिक्षा ग्रहण करने के लिए बिहार राज्य के प्रशिक्षु दूसरे राज्यों पर आश्रित हैं. अगर संस्कृति मंत्रालय पहल करें तो बिहार सरकार और एनएसडी, दिल्ली के संयुक्त प्रयास से बिहार राज्य में भी नाट्य विद्यालय शुरु कर सकते हैं.
उन्होंने बिहार सहित देशभर के नाट्यकर्मियों की हित में व्यक्तिगत रूचि दिखाते हुए बिहार में राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय की शाखा एवं व्यक्तिगत अनुदान योजना को पुनः आरम्भ कराने की मांग की.
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More
Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More
Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More
Bharat varta Desk उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में एक कमर्शियल कॉम्प्लेक्स… Read More