
Bharat Varta desk:
जमीन घोटाले मामले में रांची के पूर्व उपायुक्त छवि रंजन
और उनकी पत्नी के खिलाफ ED झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल में 22 ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। इसमें कई अधिकारी, कर्मचारी और जमीन के दलाल भी शामिल हैं। छवि रंजन के रांची और जमशेदपुर स्थित घर में नोट गिनने के लिए मशीनें मंगाई गई है। नामकुम सीओ विनोद प्रजापति, बड़गाई सीओ भानू प्रताप के ठिकानों पर भी रेड चल रहा है।
सेना की जमीन बेच देने का मामला
फरवरी 2018 में कारोबारी विष्णु अग्रवाल ने महुआ मित्रा और संजय कुमार घोष से 3.75 एकड़ जमीन खरीदी। इस जमीन के बदले 24.37 करोड़ रुपये का भुगतान किया। जमीन सिरमटोली चौक के पास थी। दावा किया गया जमीन भारतीय सेना के कब्जे में है। विष्णु अग्रवाल ने जमीन की रजिस्ट्री के आधार पर जमीन पर दावा किया। रांची में भारतीय सेना का महत्वपूर्ण बेस है, जमीन दलालों ने जमीन के एक बड़े हिस्से पर कथित रूप से कब्जा कर लिया था और धोखे से जमीन बेच दी गयी। बताया जा रहा है कि जमीन की खरीद-बिक्री से पूर्व डीसी छवि रंजन की मिलीभगत से हुई है। इसी मामले में ईडी ने विष्णु अग्रवाल से पूछताछ भी की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विष्णु अग्रवाल पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले का रहने वाला है। वह पश्चिम बंगाल से लेकर रांची तक कई होटलों का मालिक है। उसका रियल स्टेट का भी बड़ा धंधा है।
Bharat varta desk शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली… Read More
Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल के नए सीएम का सस्पेंस खत्म हो गया है. भारतीय… Read More
Bharat varta Desk 7 मई 2026 को बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk 7 मई 2026 को बिहार में सम्राट चौधरी के नेतृत्व में कैबिनेट… Read More
Bharat varta Desk बिहार में सियासी हलचल के बीच कल यानी 7 मई को राजधानी… Read More
Bharat varta Desk झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने 6 मई 2026 को इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा… Read More