
नोएडा संवाददाता : बिहार से ताल्लुक रखने वाले देश के जाने-माने होम्योपैथी चिकित्सक डॉ. नीतीश चंद्र दुबे ने अपने होम्योपैथिक दवा कंपनी बर्नेट होम्योपैथी प्राइवेट लिमिटेड का नोएडा में भी आउटलेट एवं क्लिनिक शुरू कर दिया है. मध्य प्रदेश में इंदौर, गुजरात के सूरत के बाद दिल्ली के नजदीक नोएडा के सेक्टर-18 में यह बर्नेट का एक ऐसा आउटलेट शुरु हुआ है जहां पर कंपनी के सारे प्रोडक्ट एक छत के नीचे खरीदे जा सकेंगे साथ ही चिकित्सीय परामर्श के लिए होम्योपैथी चिकित्सक भी उपलब्ध रहेंगे. बर्नेट होम्योपैथी प्राइवेट लिमिटेड के सीएमडी डॉ. नीतीश चंद्र दुबे स्वयं भी हरिओम होमियो कल्याणपुर नाम से दिल्ली, पटना, भागलपुर, मुंगेर एवं बेगूसराय में क्लिनिक संचालित करते हैं, जहां वे सप्ताह में अलग-अलग निर्धारित दिन को विभिन्न क्लीनिकों में बैठते हैं. दिल्ली से लेकर बिहार तक सभी क्लिनिकों में डॉ. नीतीश दुबे से इलाज के लिए बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ती है.
नोएडा सेक्टर-18 के एफ ब्लॉक में बर्नेट होम्योपैथी के नए आउटलेट का उद्धाटन करने बुधवार को केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे पहुंचे. आउलेट के उद्घाटन के बाद अश्विनी चौबे ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि बर्नेट होम्योपैथी प्राइवेट लिमिटेड के सीएमडी डॉ. नीतीश दुबे होम्योपैथी के एक प्रतिभाशाली एवं अद्भुत चिकित्सक हैं. डॉ. दुबे ने अपनी प्रतिभा और मेहनत की बदौलत बहुत कम समय में न सिर्फ अपनी क्लिनिक या दवा कंपनी को एक बड़ा मुकाम दिया बल्कि पूरे होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में भी बहुत ही सराहनीय काम किया है. होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति के उत्थान के लिए एवं होम्योपैथी के चिकित्सकों के सम्मान में हाल ही में नागपुर में और देश के बाहर दुबई में भी बड़ा समारोह आयोजित कर डॉ. नीतीश ने सभी के दिलों को जीत लिया है. हम डॉ. नीतीश को बधाई देते हैं कि वे इसी तरह ईमानदारी से होम्योपैथी का झंडा बुलंद करते रहें.
अश्विनी चौबे ने कहा कि नोएडा में इस तरह का भव्य आउटलेट एवं क्लिनिक शुरू होना, बहुत बड़ी बात है. इस तरह के भव्य होम्योपैथी क्लिनिकों का खुलना भी यह दर्शाता है कि इस सुलभ तथा सुरक्षित चिकित्सा पद्धति के प्रति जनविश्वास बढ़ रहा है.
बर्नेट होम्योपैथी प्राइवेट लिमिटेड के सीएमडी डॉ. नीतीश चंद्र दुबे ने कहा कि मेरे जीवन का हर पल होम्योपैथी को समर्पित हो चुका है. मैं होम्योपैथी के अलावा कुछ न तो सोचता हूं और न करता हूं. मेरा उद्देश्य है कि होम्योपैथी की पहुंच जन-जन तक हो. इसी उद्देश्य के साथ नोएडा में आउटलेट एवं क्लिनिक की शुरुआत की गई है, जहां विशेषज्ञ चिकित्सक उपलब्ध रहेंगे.
विश्व हिंदी परिषद ने दिल्ली में दुनिया भर के विद्वानों को जुटाया और आयोजन को… Read More
------विश्व हिंदी परिषद ने दिल्ली में दुनिया भर के विद्वानों को जुटाया और आयोजन को… Read More
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More