बड़ी खबर

21 आईएएस और बिहार प्रशासनिक सेवा के 87 अफसरों के तबादले

पटना, भारत वार्ता
पंचायत चुनाव के मद्देनजर आज बिहार में बड़े पैमाने पर अधिकारी बदले गए हैं। इस फेरबदल में सामान्य प्रशासन विभाग ने पहले 21 आईएएस अफसरों को नई जिम्मेदारी दी जिसमें कई एसडीओ को डीडीसी बनाया गया है। वही बिहार प्रशासनिक सेवा के 87 अफसरों का ट्रांसफर किया गया है। इनमें भी काफी संख्या में अनुमंडल पदाधिकारी यानी एसडीओ शामिल हैं।

उप विकास आयुक्त कौन कहां गए

सरकार ने आईएएस विशाल राज उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जिला परिषद शिवहर को स्थानांतरित करते हुए राज उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी मधुबनी के पद पर तैनात किया है. आईएएस अनिल कुमार उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी लखीसराय को पश्चिमी चंपारण बेतिया के पद पर तैनात किया है. आईएएस आशुतोष द्विवेदी को अनुमंडल पदाधिकारी मनिहारी कटिहार से उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जिला परिषद मुजफ्फरपुर तैनात किया गया है.

कौन-कौन एसडीओ बदले

आईएएस वैभव श्रीवास्तव अनुमण्डल पदाधिकारी आरा सदर से उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जिला परिषद नालंदा के पद पर तैनात किया गया है। आईएएस विनोद दूहन अनुमंडल पदाधिकारी दानापुर पटना से उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जिला परिषद शिवहर के पद पर, आईएएस अभिषेक रंजन अनुमंडल पदाधिकारी मधुबनी सदर से उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जिला परिषद गोपालगंज, आईएएस शेखर आनन्द अनुमण्डल पदाधिकारी बगहा पश्चिमी चंपारण से उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जिला परिषद रोहतास सासाराम, आईएएस अम्रिषा बेन्स अनुमण्डल पदाधिकारी मोहनिया कैमूर से उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जिला परिषद अरवल पर तैनात किया गया है।
आईएएस निखिल धनराज अनुमण्डल पदाधिकारी जहानाबाद से उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जिला परिषद जिला लखीसराय, आईएएस नितिन कुमार सिंह अनुमण्डल पदाधिकारी पटना सदर से उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जिला परिषद मधेपुरा, आईएएस साहिला अनुमण्डल पदाधिकारी नरकटियागंज से उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जिला परिषद सहरसा, आईएएस प्रतिभा रानी अनुमण्डल पदाधिकारी जमुई से उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जिला परिषद भागलपुर, आईएएस सौरभ सुमन यादव को सामान्य प्रशासन विभाग पटना से अनुमण्डल पदाधिकारी मोतिहारी सदर, आईएएस प्रीती सामान्य प्रशासन विभाग पटना से अनुमण्डल पदाधिकारी बांका भेजे गए हैं।
आईएएस खुशबु गुप्ता सामान्य प्रशासन विभाग पटना से अनुमण्डल पदाधिकारी मुंगेर, आईएएस नवीन कुमार सामान्य प्रशासन विभाग पटना से अनुमण्डल पदाधिकारी पटना सदर, आईएएस यतेन्द्र कुमार पाल सामान्य प्रशासन विभाग पटना से अनुमण्डल पदाधिकारी नवगछिया भागलपुर, आईएएस विक्रम विरकर सामान्य प्रशासन विभाग पटना से अनुमण्डल पदाधिकारी दानापुर पटना, आईएएस प्रियंका रानी सामान्य प्रशासन विभाग पटना से अनुमण्डल पदाधिकारी विक्रमगंज रोहतास, आईएएस दीपक कुमार मिश्रा सामान्य प्रशासन विभाग पटना से अनुमण्डल पदाधिकारी बगहा पश्चिम चंपारण, आईएएस स्पर्श गुप्ता सामान्य प्रशासन विभाग पटना से अनुमण्डल पदाधिकारी दरभंगा सदर.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

9 पुलिसकर्मियों को फांसी

Bharat varta Desk तमिलनाडु के सथानकुलम में 2020 में बाप-बेटे (पी. जयराज और जे. बेनिक्स)… Read More

20 hours ago

उपमुख्यमंत्री के ‘इलाज’ बयान ने बढ़ाई तकरार, राजस्व अधिकारी अड़े

पटना : बिहार राजस्व सेवा संयुक्त महासंघ के अंतर्गत बिरसा एवं बिरसा यूनाइटेड संयुक्त संघर्ष… Read More

6 days ago

प्रभाकर प्रभात रांची ईडी कार्यालय के नए जॉइंट डायरेक्टर

Bharat varta Desk प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए अपर और… Read More

6 days ago

मोदी सरकार के कई सचिव बदले, चंचल कुमार को सूचना प्रसारण मंत्रालय के सचिव का जिम्मा

Bharat varta Desk प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली केद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने… Read More

1 week ago

हक व हाईकोर्ट आदेश लागू करने की मांग पर CO/RO का महा-जुटान, सामूहिक अवकाश जारी रखने का ऐलान

पटना, भारत वार्ता संवाददाता : बिहार में अंचलाधिकारी (CO) और राजस्व कर्मचारियों (RO) की हड़ताल… Read More

1 week ago