बड़ी खबर

राजधानी एक्सप्रेस में अर्धनग्न होकर घूमने लगे नीतीश के विधायक गोपाल मंडल


पटना भारत वार्ता संवाददाता:
विवादों में रहना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी के विधायक गोपाल मंडल की नियति बन गई है। भागलपुर जिले के गोपालपुर विधानसभा का प्रतिनिधित्व करने वाले गोपाल मंडल ने पिछले दिनों राज्य के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद पर भागलपुर आकर वसूली करने का आरोप लगाया था। गुरुवार को उन्होंने फिर ऐसा कारनामा कर दिया जिसके कारण उनका वीडियो वायरल हो रहा है। दरअसल पटना नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में वह अर्धनग्न होकर घूमने लगे। जब यात्रियों ने आपत्ति जताई तो वे उनसे भिड़ गए। हंगामा और मारपीट किया।
मिली जानकारी के अनुसार विधायक अपने कुछ लोगों के साथ तेजस राजधानी एक्सप्रेस के A-1 कोच में मौजूद थे। वे सीट नम्बर 13, 14 और 15 पर सफर कर रहे थे। ट्रेन जैसे ही पटना से खुली विधायक पजामा कुर्ता खोलकर गंजी और अंडरवियर पर आ गए। वह बाथरूम की ओर जाने लगे। इस दौरान दूसरे यात्रियों ने उन्हें टोका तो वे कहने लगे कि जानते नहीं है हम कौन हैं। वह यात्रियों को रौब झाड़ने लगे। जहानाबाद के रहने वाले प्रह्लाद पासवान अपने परिवार के साथ के साथ उसी कोच में सवार थे। उनका सीट नम्बर 22-23 पर था। उनसे विधायक का विवाद हो गया। उस दौरान दिलदारनगर से ट्रेन गुजर रही थी। दूसरे कई यात्रियों के हस्तक्षेप से विवाद शांत हुआ।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

13 hours ago

पीएम आवास के सामने धरने पर बैठे राहुल और प्रियंका

Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More

3 days ago

राम मंदिर चढ़ावा चोरी में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश-सरकार दोबारा एसआईटी बनाए

Bharat varta Desk राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया… Read More

4 days ago

त्रिपुरा के डीजीपी की मौत, सुसाइड की आंशका

Bharat varta Desk त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनकड़ आज राज्य पुलिस मुख्यालय में मृत पाए… Read More

4 days ago

थाईलैंड में आग लगने से 27 लोगों की मौत

Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More

2 weeks ago

वियतनाम में नाव पलटी, 15 भारतीय पर्यटकों की मौत

Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More

2 weeks ago