बड़ी खबर

16 को मकर संक्रांति मिलन उत्सव, कितना रंग लाएगी ब्राह्मण एकता की मुहिम

Bharat varta desk:
ब्राह्मण समाज को एकजुट करने की मुहिम तेज हो गई है। 16 जनवरी को मकर संक्रांति मिलन उत्सव को जोरदार ढंग से मनाने की तैयारी है। इसके जरिए ब्राह्मण एकता और ताकत को प्रदर्शित करने की भी योजना है।

संस्कृति संरक्षण संगम की एक बैठक कौटिल्य बिहार पटना में आयोजित हुई जिसमें कई ब्राह्मण संगठन के प्रतिनिधि शामिल हुए और 16 जनवरी के कार्यक्रम को सफल बनाने की रूपरेखा बनाई।‌‌ बैठक की अध्यक्षता पंडित उपेंद्र पराशर और संचालन ईo आशुतोष कुमार झा ने किया। बैठक के मुख्य अतिथि बरौली महंथ रितेश दास और पूर्व विधायक मिथिलेश तिवारी, आचार्य राजनाथ झा थे। पूर्व विधायक मिथिलेश तिवारी ने बताया कि मिलन उत्सव में असुर शक्तियों का सर्वनाश करने के लिए 11 कुंडीय हवन किया जाएगा। भोज का भी आयोजन किया गया है। इसमें सभी दलों के प्रमुख ब्राह्मण नेताओं को आमंत्रित किया जाएगा। बिहार के सभी ब्राह्मण संगठन के लोग भी शामिल होंगे।
बैठक में चेतना समिति सचिव उमेश मिश्रा, विवेकानंद ठाकुर,ब्राह्मण महासभा से प्रशांत मिश्रा, ब्रजेश मिश्रा, परशुराम झा,पप्पू मिश्रा, अभिनंदन पांडेय,मनीष मिश्रा, मनीष भूषण ओझा,प्रमोद ओझा,मुन्ना पांडेय,ब्रजेश पांडेय, अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण महासंस्था से गोविंद जी, वसुधैव कुटुम्बकम से संतोष कुमार तिवारी, परशुराम सेवा संघ से योगेश झा, पुरोहित कर्मकांड से पांडेय मुन्ना, विजय मिश्रा बाबा, गरीब जनशक्ति से अशोक झा, तिरहुत समग्र से बबन मिश्रा, युवा ब्राह्मण चेतना मंच से राष्ट्रीय संयोजक डॉ सुभाष पांडेय, राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा, परशुराम सेवा संस्थान के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

मांझी ने दी थी ब्राह्मणों को गाली, चुप रहे सभी बड़े नेता

पिछले दिनों बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने ब्राह्मण समाज के लोगों को गाली दी थी। लेकिन सभी दलों के प्रमुख ब्राह्मण नेता चुप रहे। आरजेडी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने तो उल्टे जीतन राम मांझी का ही पक्ष लिया। भाजपा के पूर्व विधायक मिथिलेश तिवारी आगे आए और उन्होंने माझी को मुंहतोड़ जवाब देने की कोशिश की। पत्रकारों के पूछने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सिर्फ इतना भर कहा कि इस तरह की बातें नहीं होनी चाहिए। लेकिन दूसरे दलों के बड़े नेताओं ने अपने को इस मुद्दे पर किनारा कर लिया।

मुस की टंगड़ी खाने वाले क्या कराएंगे ब्राह्मण भोज

बाद में जीतन राम मांझी ने ब्राह्मण भोज के नाम पर गैर ब्राह्मणों को बुलाकर खाना खिलाया और दावा किया कि ब्राह्मण भोज कराया है। आज की बैठक में वक्ताओं ने जीतन राम मांझी पर प्रहार किया। एक वक्ता ने कहा कि मुस की टंगड़ी चाभने वाले ब्राह्मण भोज क्या कराएंगे? वक्ताओं का कहना था कि जब- जब विदेशी आक्रांताओं ने भारत पर आक्रमण किया तो ब्राह्मणों ने भारतीय संस्कृति, सभ्यता की रक्षा की। सिकंदर जैसे आक्रांता से झेलम के तट पर कुटिया में रहने वाले दाडयायन ऋषि ने देश को बचाया। ऐसे में जीतन राम मांझी जैसे आक्रांता ब्राह्मणों का क्या बिगाड़ लेंगे?

माझी को लेकर बैठक में लोगों में काफी नाराजगी देखी गई लेकिन ब्राह्मण समाज का माझी विरोधी अभियान अभी तक जोर नहीं पकड़ पाया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि मकर संक्रांति पर मिलन उत्सव के बहाने ब्राह्मण समाज की एकजुटता और ताकत प्रदर्शन का अभियान कितना असरकारी साबित होता है?

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

कुंदन कृष्णन डीजी बनें, सहरसा डीआईजी मनोज कुमार को आईजी बनाया

Bharat varta Desk बिहार सरकार ने कई आईपीएस अधिकारियों को प्रोन्नति दी है. 1994 बैच… Read More

20 hours ago

नामचीन डॉक्टर मृत्युंजय को सुश्रुत अवार्ड, बेस्ट सर्जन के रूप में कोलकाता में हुए सम्मानित

Bharat varta Desk बिहार के जाने-माने सर्जन डॉक्टर मृत्युंजय कुमार को कोलकाता में सम्मानित किया… Read More

5 days ago

संगम कुमार साहू होंगे पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस

Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 18 दिसंबर 2025 को हुई बैठक में उड़ीसा… Read More

6 days ago

अमर रहेंगे आचार्य किशोर कुणाल…. प्रथम पुण्यतिथि पर याद किए गए पटना महावीर मंदिर के प्रणेता

Bharat Varta Desk : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के बरूराज स्थित पैतृक गांव कोटवा में… Read More

6 days ago

बिहार पुलिस को मिली 34 मोबाइल फॉरेंसिक वैन, मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

पटना : अपराध अनुसंधान को वैज्ञानिक और तेज़ बनाने की दिशा में बिहार सरकार ने… Read More

6 days ago

जन्मदिन पर याद किए गए भिखारी ठाकुर, नीतू नवगीत ने गीतों से दी श्रद्धांजलि

पटना : सांस्कृतिक संस्था नवगीतिका लोक रसधार द्वारा पटना में आयोजित एक कार्यक्रम में भोजपुरी… Read More

6 days ago