
Bharat varta desk:
अपनी गिरफ्तारी के खिलाफ पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर से आज झारखंड हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई थी जिस पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने ईडी से 9 फरवरी तक जवाब दाखिल करने को कहा है। 12 फरवरी को कोर्ट इस मामले की सुनवाई करेगा।
उधर दूसरी ओर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की तरफ से प्रवर्तन निदेशालय के अफसरों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट में दर्ज एफआईआर को रद्द करवाने के लिए एजेंसी ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। ईडी ने सोरेन के केस दर्ज कराने के फैसले को चुनौती दी है।
क्या है मामला?
गौरतलब है कि हाल ही में ईडी की टीमों ने हेमंत सोरेन के दिल्ली स्थित आवास पर छापेमारी की थी। इसी के बाद सोरेन ने रांची पुलिस से ईडी अधिकारियों के खिलाफ शिकायत की और एफआईआर दर्ज कराई गई। बता दें कि सोरेन के दिल्ली आवास में छापेमारी के बाद ईडी ने भारी मात्रा में बंगले से नकदी बरामद की थी। ईडी के अधिकारियों ने बताया था कि हेमंत सोरेन के बंगले से 36 लाख रुपये नकद बरामद किए गए, साथ ही दो लग्जरी कार भी जब्त की गईं।
Bharat varta Desk बिहार की NDA सरकार ने रविवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और… Read More
Bharat varta desk शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली… Read More
Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल के नए सीएम का सस्पेंस खत्म हो गया है. भारतीय… Read More
Bharat varta Desk 7 मई 2026 को बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk 7 मई 2026 को बिहार में सम्राट चौधरी के नेतृत्व में कैबिनेट… Read More
Bharat varta Desk बिहार में सियासी हलचल के बीच कल यानी 7 मई को राजधानी… Read More