बड़ी खबर

हेमंत के निजी सचिव सुनील श्रीवास्तव के ठिकानों पर इनकम टैक्स का रेड

Bharat varta Desk

झारखंड में विधानसभा चुनाव से पहले बड़ी खबर सामने आयी है. यहां मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निजी सलाहकार (पीए) सुनील श्रीवास्तव और उनसे जुड़े लोगों के ठिकानों पर आयकर विभाग ने छापेमार कार्रवाई की है. प्राप्त जानकरी के मुताबिक, आयकर विभाग ने सुनील श्रीवास्तव, उनके परिवार के सदस्यों और उनसे जुड़े रांची अशोक नगर समेत जमशेदपुर और अन्य कुल 16-17 जगहों पर छापेमारी की है.

जमशेदपुर के अंजानिया इस्पात समेत अन्य ठिकानें भी शामिल हैं. जानकारी के मुताबिक, आयकर विभाग को विधानसभा चुनाव में हवाला के सहारे पैसों की लेन-देन की सूचना मिली थी.इस पर IT ने 26 अक्टूबर को रांची, जमशेदपुर,गिरिडीह और कोलकाता में 35 ठिकानों पर छापेमारी की थी. इस दौरान करीब 150 करोड़ रुपए की बेनामी संपत्ति और निवेश से संबंधित दस्तावेज जब्त किया गया था.

साथ ही छापेमारी के दौरान मिली राशि का व्यापारियों के बुक्स ऑफ एकाउंट से मिलान करने के बाद 70 लाख रुपये जब्त कर बैंक में जमा करा दिया गया था। इसके तार झारखंड चुनाव से भी जुड़े हैं. इस छापेमारी को भी इससे जोड़कर देखा जा रहा है.

सुनील श्रीवास्तव पहले पहले झारखंड सरकार में जूनियर इंजीनियर हुआ करते थे। फिर बाद में नौकरी से इस्तीफा देकर हेमंत के साथ हो गए.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

टीएमसी के 19 सांसद हुए बागी

Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More

2 days ago

पटना हाईकोर्ट के 7 नए न्यायाधीश

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More

2 days ago

प्रधानमंत्री के 12 साल: देश भर में हुई पूजा-अर्चना

Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More

2 days ago

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

1 week ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

1 week ago

गीतिका पांडेय पूर्व रेलवे की जीएम नियुक्त

Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More

1 week ago