
Bharat Varta desk:
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), मंडी के निदेशक लक्ष्मीधर बेहरा ने गुरुवार को कहा कि हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन और बादल फटने की घटनाएं इसलिए हो रही हैं क्योंकि लोग मांस खाते हैं। बेहरा की एक वीडियो क्लिप ऑनलाइन सामने आई है जिसमें उन्हें एक सभागार में बैठे छात्रों से यह कहते हुए सुना जा सकता है कि अच्छे इंसान बनने के लिए मांस खाना छोड़ दें। एक अच्छा इंसान बनने के लिए आपको क्या करना होगा?” आईआईटी निदेशक पूछते हैं और फिर इसके जवाब में कहते हैं, “मांस नहीं खाएं।” इसके बाद वह छात्रों से “मैं मांस नहीं खाऊंगा” की शपथ लेने के लिए कहते हैं। बेहरा ने सभागार में छात्रों के समूह को संबोधित करते हुए कहा, “यदि निर्दोष जानवरों को काटा गया तो हिमाचल प्रदेश का भारी पतन हो जाएगा। आप निर्दोष जानवरों को मार रहे हैं।” यहां पता दे की भूस्खलन और बादल फटने से हिमाचल में 300 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More