
Bharat varta desk:
इंदौर के हीरा नगर इलाके में दीनदयाल नगर निवासी होटल संचालक आदित्य (30) पुत्र नंदकुमार शर्मा ने रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार होटल मालिक ने जिस रिवाॅल्वर से आत्महत्या की है वह अवैध है।
पुलिस ने बताया कि घटना के वक्त घर में मां और भाई थे। जो घटना के समय ऊपर के कमरे में थे। वहीं होटल संचालक आदित्य नीचे के कमरे में था। दीवार पर लिखे सुसाइड नोट में उन्होंने एक संत का जिक्र किया है। जिस संत का जिक्र उन्होंने किया उस संत ने भी कुछ समय पहले गोली मारकर जान दी थी। होटल मालिक ने अपनी मौत का जिम्मेदार स्वयं को बताया है। उन्होंने जान देने से पहले 7 पन्नों का सुसाइड नोट भी छोड़ा है।
सुसाइड नोट में उन्होंने लिखा कि मेरी दिली इच्छा थी कि मैं 30 साल तक ही जीना चाहता था और अपनी मां से पहले ही मर जाऊं क्योंकि मैं अपने सामने किसी को मरता नहीं देखूं। इसके अलावा होटल व्यवसायी सिद्धू मुसेवाला का बड़ा फैन था। सुसाइड नोट में सिंगर को मिस करने की बात कही है।
Bharat varta Desk बिहार सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए भारतीय प्रशासनिक… Read More
Bharat varta desh बिहार सरकार ने कई वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More
Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More
Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More
Bharat varta desk केरल की राजनीति में पिछले 10 दिनों से चल रहा मुख्यमंत्री चेहरे… Read More
Bharat varta Desk केंद्र सरकार ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के निदेशक प्रवीण सूद का… Read More