
पटना डेस्क: मोतिहारी जिले में नेशनल हाईवे पर में एक बेकाबू बस ने बाइक सवारों को रौंद दिया इसमें तीन युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. इस घटना के बाद नाराज ग्रामीण सड़क पर उतर गए और प्रदर्शन किया. ग्रामीणों का कहना है कि हाईवे पर चलने वाले बड़े वाहनों की गति पर कोई नियंत्रण नहीं रहता है. बिना लाइसेंस और ट्रेनिंग वाले लोग मनमाने ढंग से बसों और ट्रकों को हाथ रहे हैं. परिवहन और पुलिस विभाग का इन पर कोई नियंत्रण नहीं है. मिली जानकारी के मुताबिक घटना बंजरिया थाना से कुछ दूर एनएच 28 ए पर हुई है. तीनों युवक इसी थाना के झखिया गांव के रहने वाले थे. युवक अपने गांव से मोतिहारी जिला मुख्यालय जा रहे थे. मृतकों की पहचान मनीष कुमार फिरोज कुमार और सुजीत कुमार के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि बस ने सामने से बाइक सवारों को रौंदा है. इससे नाराज ग्रामीणों ने हाईवे को जाम कर दिया.
Bharat varta Desk राजनीति के गलियारों में आज एक बड़ा सियासी और कानूनी झटका केंद्र… Read More
Bharat varta Desk लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अभियोजन पदाधिकारी के 300 पदों के लिए… Read More
Bharat varta Desk पेरू में बाढ़ में फंसे लोगों की जान बचाने निकले 15… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में सोमवार तड़के एक बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ. पोखरा से काठमांडू… Read More
Bharat varta Desk पटना में फायर विभाग के आईजी सुनील कुमार नायक के सरकारी आवास… Read More
Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More