
Bharat varta desk:
हिमाचल हाईकोर्ट के आदेश के बाद राज्य के डीजीपी संजय कुंडू को पद से हटा दिया गया है. अब वे आयुष विभाग में सेवाएं देंगे. हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने फिलहाल डीजीपी को तो पद से हटा दिया है, लेकिन अभी एसपी को लेकर आदेश जारी नहीं हुआ है.
दरअसल हाईकोर्ट ने एक व्यवसायी को कथित तौर पर डराने-धमकाने के मामले में बीते मंगलवार को डीजीपी संजय कुंडू और कांगड़ा की एसपी शालिनी अग्निहोत्री का तबादला करने का निर्देश दिया था, ताकि उनके पास जांच को प्रभावित करने का कोई मौका न रहे. मुख्य न्यायाधीश एम.एस. रामचंद्र राव और न्यायमूर्ति ज्योत्स्ना रेवाल दुआ ने 17 पृष्ठों का आदेश पालमपुर स्थित व्यवसायी निशांत शर्मा की शिकायत पर दिया था, जिन्होंने अपने और अपने परिवार के जीवन को खतरे का आरोप लगाया था और 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी, डीजीपी कुंडू के खिलाफ आरोप लगाए थे.
Bharat varta Desk बिहार की NDA सरकार ने रविवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और… Read More
Bharat varta desk शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली… Read More
Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल के नए सीएम का सस्पेंस खत्म हो गया है. भारतीय… Read More
Bharat varta Desk 7 मई 2026 को बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk 7 मई 2026 को बिहार में सम्राट चौधरी के नेतृत्व में कैबिनेट… Read More
Bharat varta Desk बिहार में सियासी हलचल के बीच कल यानी 7 मई को राजधानी… Read More