
Bharat Varta desk: सीएम हेमंत सोरेन के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू, साहिबगंज के डीसी रामनिवास यादव समेत उनके कई करीबियों के ठिकानों पर ईडी की टीम छापेमारी कर रही है। यह कार्रवाई साहिबगंज जिले में 1000 करोड़ से अधिक अवैध पत्थर खनन के मामले में हो रही है।
रातू रोड के शिवपुरी स्थित अभिषेक प्रसाद के घर बुधवार सुबह दो गाड़ियों से ईडी की टीम पहुंचकर छापेमारी कर रही है। सीएम के प्रेस सलाहकार के घर के बाहर सुरक्षाबल भी तैनात हैं। किसी को अंदर से बाहर और बाहर से अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर ईडी की टीम सीएम के करीबी कहे जाने वाले विनोद सिंह और आर्टिटेक रौशन के रातू रोड के पिस्का मोड स्थित आवास पहुंचकर छापेमारी कर रही है।
साहिबगंज के डीसी पर कसा शिकंजा
अवैध खनन के जरिये मनी लॉन्ड्रिंग करने के मामले में साहिबगंज के डीसी रामनिवास यादव भी घेरे में आ गए हैं। साहिबगंज स्थित उनके सरकारी आवास और राजस्थान स्थित उनके घर की तलाशी ली जा रही है। साहिबगंज नगर क्षेत्र के डीएसपी राजेंद्र दुबे के हजारीबाग स्थित आवास पर भी रेड जारी है।
इन लोगों के ठिकानों पर चल रही छापेमारी
साहिबगंज में खोदनिया ब्रदर्स और पूर्व विधायक पप्पू यादव के ठिकानों पर ईडी की टीम तलाशी ले रही है। इसके अलावा कोलकाता में अभय सरावगी और होटवार जेल के एएसआई अवधेश कुमार के ठिकानों पर भी ईडी की टीम छापेमारी कर रही है।
Bharat varta Desk बिहार की NDA सरकार ने रविवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और… Read More
Bharat varta desk शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली… Read More
Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल के नए सीएम का सस्पेंस खत्म हो गया है. भारतीय… Read More
Bharat varta Desk 7 मई 2026 को बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk 7 मई 2026 को बिहार में सम्राट चौधरी के नेतृत्व में कैबिनेट… Read More
Bharat varta Desk बिहार में सियासी हलचल के बीच कल यानी 7 मई को राजधानी… Read More