
Bharat Varta Desk: राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने बुधवार को दावा किया कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भाजपा के संपर्क में हैं और अगर समय की मांग होगी तो वह फिर से पार्टी के साथ गठजोड़ कर सकते हैं। इसी योजना के तहत एनडीए से अलग होने के बाद भी राज्यसभा के उपसभापति पद से हरिवंश नारायण सिंह नहीं हटे हैं क्योंकि उन्हीं के माध्यम से नीतीश भाजपा के संपर्क में हैं। जानकारी हो कि प्रशांत किशोर इन दिनों बिहार में जन सुराज यात्रा पर हैं। उनके दावे से सियासत में खलबली मच गई है।
प्रशांत किशोर ने कहा, ‘जो लोग यह सोच रहे हैं कि नीतीश कुमार सक्रिय रूप से भाजपा के खिलाफ राष्ट्रीय गठबंधन बना रहे हैं, उन्हें यह जानकर आश्चर्य होगा कि उन्होंने भाजपा के साथ एक लाइन खुली रखी है। वह अपनी पार्टी के सांसद और राज्यसभा उपाध्यक्ष हरिवंश के माध्यम से भाजपा के संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि हरिवंश को इसी वजह से अपने राज्यसभा पद से इस्तीफा देने के लिए नहीं कहा गया है, भले ही जनता दल यू ने भाजपा से नाता तोड़ लिया हो। उन्होंने कहा, ‘लोगों को यह ध्यान में रखना चाहिए कि जब भी ऐसी परिस्थितियां आती हैं, तो वह भाजपा में वापस जा सकते हैं और भाजपा के साथ काम कर सकते हैं।’
हालांकि हरिवंश ने प्रशांत किशोर के इस दावे पर कोई प्रतिक्रिया देने से इनकार किया है मगर जनता दल यू ने इसका खंडन किया है। पार्टी के नेता केसी त्यागी ने कहा है कि प्रशांत किशोर ऐसा भ्रम फैलाने के लिए बोल रहे हैं। वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कई बार इस बात को दोहरा चुके हैं कि वे कभी अब भाजपा के साथ नहीं जाने वाले हैं।
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More
Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More
Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More
Bharat varta Desk उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में एक कमर्शियल कॉम्प्लेक्स… Read More