
Bharat varta desk:
यूपीएससी में देश में देश में टॉप करने वाला शुभम जब बिहार के कटिहार जिला स्थित अपने गांव पहुंचा तो उसका जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत समारोह में उसने अपने भाषण के शुरू में कहा- हम अपन मातृभूमि के प्रणाम करय छियै, हमर नाम शुभम कुमार छियै। हमरा ठेठी नय आय छय। उसके बाद उन्होंने कहा कि एक महीना पहले मैंने अपनी मां से कहा कि आपने हमको सब कुछ दिया मगर अपनी भाषा ठेठी नहीं सिखाई। उन्होंने कहा कि ठेठी मैथिली की एक भाषा है। शुभम ने कहा कि ‘आप अपने बच्चों को सारा लैंग्वेज सिखाइये। उन्हें हिंदी भी सिखाइये, इंग्लिश भी सिखाइये। लेकिन अपनी भाषा जरूर सिखाइए। आप लोगों को लगता होगा कि मैं ऐसे ही बोल रहा हूं। लेकिन जब मैं अपनी ट्रेनिंग एकेडमी में गया तो वहां पर सभी यूपीएससी क्रैक किए हुए लोग बैठे थे। सब रैंकर्स थे टॉपर थे।’
शुभम कुमार ने बताया कि जब मैं वहां पहुंचा तो उन्होंने मुझसे पूछा कि तुम हिंदी क्यों बोलते तो तुम्हारी मातृभाषा क्या है। मैंने कहा कि अपनी मातृभाषा मैंने कभी सीखी ही नहीं। वहां बैठे लोगों के लिए हिंदी दूसरी भाषा थी उसके अलावा उनकी कोई न कोई मातृभाषा थी, जिस पर वे गर्व करते हैं। मेरा यह कहना है कि हमें अपनी संस्कृति पर गर्व होना चाहिए। जहां भी मैं गया तो लोगों ने शुरुआत में कहा कि ये तो बिहारी है। लेकिन धीरे-धीरे उन्हें यकीन हो गया कि एक बिहारी क्या कर सकता है? जब शुभम मंच से भाषण दे रहे थे तो उनके बगल में उनकी मां भी खड़ी थीं जो भाव विभोर हो रही थी।
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More