बड़ी खबर

सेव ,नारंगी और मौसमी की खेती कर नवगछिया के किसान ने लिखी इबारत

भागलपुर से विशेष रिपोर्ट

भागलपुर जिले में नवगछिया के एक किसान ने परंपरागत खेती से हटकर सेव, नारंगी, मौसमी और स्ट्रॉबेरी की खेती कर न केवल अपना जीवन बदला है बल्कि दूसरे किसानों के लिए एक नजीर पेश की है. किसान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आत्मनिर्भर भारत योजना को सफल करके दिखाया है. यही नहीं उन्होंने खेती का तरीका बदल अपनी आमदनी दोगुनी कर दूसरे किसानों को भी रास्ता दिखाया है .

हम बात कर रहे हैं तेतरी प्रखंड के किसान गोपाल सिंह की. खेती की नई पहल उन्होंने 6 साल पहले शुरू की. सबसे पहले.15 एकड़ मे संतरा लगाया फिर इन्होने 10 एकड़ में मौसमी की खेती की लेकिन इसके साथ साथ समेकित खेती के रूप मे पपीता और केले को भी इन्होने उसमे शामिल किया . फिर सेव की खेती का भी प्रयोग किया. 4 एकड़ में अमरुद भी लगाया है. गोपाल बताते हैं कि. हिमाचल से उन्होंने सेव के ऐसे पौधे मंगाए थे जो कम ठंड में भी पल और बढ़ सकते हैं .पिछले साल सेब के कुछ फल आए थे . इस बार फरवरी तक ज्यादा मात्रा में फल आने की उम्मीद है.

आमदनी से उत्साहित

गोपाल बताते हैं कि मौसमी वे सिलीगुड़ी के बाजार में बेचते हैं जबकि नारंगी भागलपुर के बाजार में. उन्होंने पपीता और शरीफ भी लगाया है. वह बताते हैं कि सारे उत्पाद भागलपुर और आसपास के जिलों में बिक जाते हैं. उन्हें अच्छी आमदनी हो रही है.

तकनीकी ज्ञान जरूरी
गोपाल सिंह बताते हैं कि उन्होंने खेती के संबंध में नई-नई जानकारियां गूगल से ली. किसानों के लिए उनका संदेश है कि खेती की नई जानकारियों के लिए सोशल साइट्स से नजदीकी बढ़ाएं. तकनीकी ज्ञान जरूरी है. वे कहते हैं कि अब किसानों का जीवन केवल धान ,गेहूं, मकई की खेती से चलने वाला नहीं है. वे भी पहले केवल इन्हीं फसलों की खेती करते थे मगर ट्रेंड बदला और उसमें सफल हुए. उन्होंने कहा कि फलों की खेती अब कहीं भी संभव है. इसलिए किसान और लकीर का फकीर नहीं रहे. नहीं तो उनका जीवन चलना भी मुश्किल होगा.

किसानों के लिए प्रेरणा बने गोपाल

खेती के इस बदलाव को देखने के लिए बिहार और झारखंड के कई जिलों के किसान उनके खेत में आते हैं. उनसे जानकारियां लेते हैं. गोपाल का कहना है कि कई योजनाएं हैं जिनके जरिए सरकार किसानों को मदद कर सकती है. तब आत्मनिर्भर भारत योजना सफल होगी.

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

टीएमसी के 19 सांसद हुए बागी

Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More

2 days ago

पटना हाईकोर्ट के 7 नए न्यायाधीश

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More

2 days ago

प्रधानमंत्री के 12 साल: देश भर में हुई पूजा-अर्चना

Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More

3 days ago

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

1 week ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

1 week ago

गीतिका पांडेय पूर्व रेलवे की जीएम नियुक्त

Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More

1 week ago