पॉलिटिक्स

सांसद की चिट्ठी, हाईकोर्ट का संज्ञान और बिहार में धांय-धांय

पटना, विशेष प्रतिनिधि: नीतीश सरकार में यह पहला मौका है जब हत्या की बढ़ती घटनाओं पर ऐसा सियासी, प्रशासनिक और न्यायिक भूचाल मचा हुआ है। अपराध के मुद्दे पर न केवल सत्ता और विपक्ष एक-दूसरे पर प्रहार कर रहे हैं बल्कि सत्ता पक्ष के नेता भी अपने ही सरकार पर हमलावर हैं। हालत यहां तक पहुंच गई है कि पटना हाईकोर्ट ने एक अपराध की घटना पर स्वतः संज्ञान ले लिया है। कानून व्यवस्था की रसातल में जा रही स्थिति से चिंतित मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक महीने में तीन बार आला अफसरों की बैठक कर चुके हैं। लेकिन इससे कानून व्यवस्था सुधर नहीं रही है। रोज-रोज होने वाले अपराधों से बिहार कांप रहा है। पुलिस बैकफुट पर है।

अपनों के ही निशाने पर सरकार

पिछले दो-तीन दिनों की हत्याओं से भी राज्य सुर्खियों में है। इस कारण सरकार अपनों के ही निशाने पर आ गई है। भाजपा सांसद छेदी पासवान ने रोहतास में हो रही हत्या की घटनाओं से इतने कुपित हो उठे हैं कि उन्होंने वहां के एसपी को हटाने के लिए गृह मंत्री को पत्र लिख दिया है। इस पत्र ने एनडीए में खलबली मचा दी है। इसके पहले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जयसवाल चंपारण इलाके में अपराध और पुलिसिया कार्यशैली को लेकर अपनी सरकार को निशाने पर लिया था। कल छपरा में जदयू के पूर्व विधायक के बेटे की हत्या से भी सत्ता पक्ष में खलबली है। इसके पहले भी राज्य भर में कई राजनेता अपराधियों का निशाना बन चुके हैं।

विपक्ष हमलावर

शुक्रवार को प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर हत्या की सभी घटनाओं का उल्लेख किया है और उन्हें जंगलराज का युवराज कहने वाले नेताओं पर जमकर निशाना साधा है। उधर राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह लगातार कह रहे हैं- अनुकम्पा पर फर्जी मुख्यमंत्री, एक्सटेंशन पर चीफ सेक्रेटरी और प्रभार में डीजीपी – कैसे रुकेगा अपराध?
राजधानी पटना के नजदीक लापता दो कारोबारी भाइयों कि अभी तक बरामदगी नहीं होने पर पूर्व सांसद पप्पू यादव सरकार पर हमलावर हैं। विधानसभा चुनाव भी हार चुके पप्पू जनता पर गलत उम्मीदवारों को वोट देने का आरोप लगाते हुए उन्हें लगातार कोस रहे हैं। उनका कहना है कि राजनीतिक दल पैसे के प्रभाव में आकर गलत लोगों को टिकट देते हैं और जनता सही उम्मीदवारों को छोड़कर गलत उम्मीदवारों को चुनती है। यही कारण है कि चारों ओर हाहाकार मचा हुआ है।

जज पर हमला और हाईकोर्ट का एक्शन

मुख्यमंत्री के गृह जिले नालंदा में हिलसा कोर्ट में पदस्थापित एडीजे पर हुए हमले के बाद हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। कोर्ट ने इस घटना पर स्वत संज्ञान लेते हुए डीजीपी को शपथ पत्र के माध्यम से घटना के बाद की गई कार्रवाई से अवगत कराने को कहा है।

सत्ता पक्ष बेखबर, जदयू नेता और मांझी राजद पर हमलावर

वहीं सत्ता पक्ष इनसब से बेखबर लालू यादव और तेजस्वी यादव पर हमलावर है। जदयू के नेता, मंत्री और प्रवक्ता लगातार लालू और तेजस्वी पर हमलावर हैं। बिहार में एनडीए सरकार के सहयोगी दल हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि बिहार के अपराध को लेकर चिंता का दिखावा करने वाले राजद और उनके सहयोगी दलों के नेताओं से आग्रह है कि आप अपने कार्यकर्ताओं और जेल में बंद नेताओं को समझा दें, तो सूबे में 80 फ़ीसदी से ज़्यादा अपराधिक घटनाएं यूं ही खत्म हो जाएगी।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी, कल बनेंगे सीएम

Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More

18 hours ago

नीतीश की पारी खत्म, अब शुरू होगी सम्राट की पारी

Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More

21 hours ago

बिहार को जल्द मिलेगा नया सीएम, विधायक दल का नेता चुनने के लिए शिवराज केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त

Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More

3 days ago

आशा भोसले नहीं रहीं

Bharat varta Desk प्रख्यात गायिका आशा भोसले नहीं रहीं । 92 साल की उम्र में… Read More

3 days ago

प्रो. सरोज शर्मा रांची विश्वविद्यालय की कुलपति नियुक्त

Bharat varta Desk 10 अप्रैल 2026 को झारखंड के राज्यपाल-सह-कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने दिल्ली के… Read More

5 days ago