
Bharat varta desk:
बिहार में सेना भर्ती की नई योजना अग्निपथ के खिलाफ नौजवानों का गुस्सा उबाल पर है। आज दूसरे दिन राज्य के कई जिलों में इसके विरोध में छात्रों ने प्रदर्शन किया, तोड़फोड़ की, ट्रेनों को निशाना बनाया।
सेना की ओर से 4 साल के लिए युवाओं को अग्निवीर के तौर पर भर्ती करने वाली अग्निपथ स्कीम का विरोध बिहार में बढ़ता जा रहा है। बक्सर, मुजफ्फरपुर, भागलपुर और पटना के बाद मानपुर और गया में भी सेना भर्ती के अभ्यर्थियों ने बवाल काटा। गया शहर के जयप्रकाश झरना और मानपुर में भुसुंडा मोड़ पर अभ्यर्थी जमा हुए और सेना में चार साल की नौकरी का विरोध किया।
बेगूसराय, जहानाबाद, सहरसा समेत अन्य जिलों में भी छात्र रोड पर उतर आए हैं। गुरुवार को सुबह से ही रोड और रेलवे ट्रैक को जाम कर जोरदार प्रदर्शन कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें छात्रों की निशाना बनी ट्रेनों को धू-धू कर के जलते हुए दिखाया गया है।
तेजस्वी बोले -सरकार ने सेना में मनरेगा को लाया
वहीं दूसरी ओर इन छात्रों को अब राजनीतिक दलों का भी समर्थन मिलने लगा है। बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अग्निपथ योजना को ठेका प्रथा बताया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने सेना में मनरेगा योजना को लागू कर दिया है।
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More
Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More
Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More