
Bharat varta desk:
थल सेना , वायु सेना और जल सेना में बहाली की नई योजना ‘अग्निपथ’ के विरोध में बिहार में शुरू हुआ विरोध आज चरम पर पहुंच गया है। नवादा जिले के भाजपा कार्यालय में उपद्रवियों ने तोड़फोड़ की और आग लगा दी। इससे पहले इसी जिले में भाजपा विधायक पर हमला हुआ था। छपरा के नगर भाजपा विधायक डा. सीएन गुप्ता के आवास पर भी हमला किया गया है। दिल्ली- हावड़ा मुख्य रेल लाइन के बक्सर और आरा स्टेशनों पर जमकर तोड़फोड़ हुई है और रेल संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया है। सुबह से लेकर अब तक हुए हंगामे ने रेलवे को भारी नुकसान पहुंचाया है। सेना के नए नियम केंद्र सरकार और सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी पर भारी पड़ रहे हैं।
इस बवाल के कारण जगह-जगह ट्रेन सेवा बुरी तरह बाधित हुई है। पटना से दिल्ली और दूसरे स्टेशनों पर जाने वाले लोग स्टेशन पर बैठे हुए हैं। ट्रेनें जहां-तहां फंसी हुई है।
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More