बड़ी खबर

सेना में अग्निपथ योजना के खिलाफ बिहार में नौजवानों का गुस्सा उबाल पर, ट्रेनों को निशाना बनाया, जीतनराम मांझी की फ्लीट पर पथराव


Bharat varta desk:
बिहार में सेना भर्ती की नई योजना अग्निपथ के खिलाफ नौजवानों का गुस्सा उबाल पर है। ‌ आज दूसरे दिन राज्य के कई जिलों में इसके विरोध में छात्रों ने प्रदर्शन किया, तोड़फोड़ की, ट्रेनों को निशाना बनाया।
सेना की ओर से 4 साल के लिए युवाओं को अग्निवीर के तौर पर भर्ती करने वाली अग्निपथ स्कीम का विरोध बिहार में बढ़ता जा रहा है। बक्सर, मुजफ्फरपुर, भागलपुर और पटना के बाद मानपुर और गया में भी सेना भर्ती के अभ्यर्थियों ने बवाल काटा। गया शहर के जयप्रकाश झरना और मानपुर में भुसुंडा मोड़ पर अभ्यर्थी जमा हुए और सेना में चार साल की नौकरी का विरोध किया।
बेगूसराय, जहानाबाद, सहरसा समेत अन्‍य जिलों में भी छात्र रोड पर उतर आए हैं।‌ गुरुवार को सुबह से ही रोड और रेलवे ट्रैक को जाम कर जोरदार प्रदर्शन कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें छात्रों की निशाना बनी ट्रेनों को धू-धू कर के जलते हुए दिखाया गया है।

तेजस्वी बोले -सरकार ने सेना में मनरेगा को लाया

वहीं दूसरी ओर इन छात्रों को अब राजनीतिक दलों का भी समर्थन मिलने लगा है। बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अग्‍न‍िपथ योजना को ठेका प्रथा बताया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने सेना में मनरेगा योजना को लागू कर दिया है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला‌ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज

Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More

3 hours ago

न्यूजीलैंड को हराकर भारत तीसरी बार बना t20 वर्ल्ड कप का चैंपियन

Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More

3 days ago

निशांत जनता दल यू में शामिल

Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More

3 days ago

नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की की धमाकेदार जीत, केपी शर्मा ओली का सुपड़ा साफ

Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More

4 days ago

निशांत 8 मार्च को ज्वाइन करेंगे जदयू

Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More

5 days ago

यूपीएससी का रिजल्ट आया, अनुज अग्निहोत्री टॉपर

Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More

5 days ago