बड़ी खबर

सेना भर्ती के नए नियम का ललन सिंह ने किया विरोध, केंद्र से फैसले पर पुनर्विचार का आग्रह

Bharat varta desk: सेना भर्ती का नया नियम अग्निपथयोजना की घोषणा करके केंद्र सरकार ने भाजपा को फंसा दिया है। चारों ओर केंद्र सरकार के साथ-साथ भाजपा का भी भारी विरोध हो रहा है। खासकर बिहार में छात्रों का गुस्सा चरम पर है। ‌ इसको लेकर बिहार की सियासत भी गरमा गई है।

भाजपा का मुख्य विपक्षी दल राष्ट्रीय जनता दल के साथ-साथ सहयोगी दलों ने भी सेना भर्ती के नए नियमों का विरोध करना शुरू कर दिया है। सबसे पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का बयान आया। उसके बाद बिहार सरकार में भाजपा के साथ शामिल हम के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने इस फैसले को वापस लेने की मांग केंद्र सरकार से की है। अब भाजपा के साथ मिलकर सरकार चला रहा जनता दल यू भी इसके विरोध में सामने आ गया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने भी इस फैसले को वापस लेने की मांग की है।

ललन सिंह ने क्या कहा है

उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए केंद्र सरकार से अपील किया है कि इस फैसले से बिहार सहित देशभर के नौजवानों, युवाओं एवं छात्रों के मन में असंतोष, निराशा व अंधकारमय भविष्य (बेरोजगारी) का डर स्पष्ट दिखने लगा है। केंद्र सरकार को अग्निवीरयोजना पर अविलंब पुनर्विचार करना चाहिए क्योंकि यह निर्णय देश की रक्षा व सुरक्षा से भी जुड़ा है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

झारखंड में IAS-IPS अधिकारी बदले

Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More

1 week ago

सम्राट चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव बने उपमुख्यमंत्री

Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More

2 weeks ago

विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी, कल बनेंगे सीएम

Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More

2 weeks ago

नीतीश की पारी खत्म, अब शुरू होगी सम्राट की पारी

Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More

2 weeks ago

बिहार को जल्द मिलेगा नया सीएम, विधायक दल का नेता चुनने के लिए शिवराज केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त

Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More

2 weeks ago