बड़ी खबर

डिप्टी सीएम रेणु देवी के घर पर हमला, भाजपा अध्यक्ष का पंप बना निशाना, विक्रमशिला समेत कई ट्रेनें खाक

Bharat varta desk: सेना में नई भर्ती योजना के खिलाफ बिहार में हिंसक प्रदर्शन लगातार भयानक शक्ल अख्तियार करता जा रहा है। पूरे राज्य में प्रदर्शनकारी रेल संपत्तियों और भाजपा नेताओं को निशाना बना रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बेतिया स्थित बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री रेनू देवी के आवास पर प्रदर्शनकारियों ने तोड़फोड़ किया है। यह जानकारी उन्होंने खुद मीडिया से बातचीत के दौरान दी है। यही बताया जा रहा है कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद डॉक्टर संजय जयसवाल के बेतिया स्थित पेट्रोल पंप पर भी प्रदर्शनकारियों ने हमला किया तो वहां के कर्मचारी पंप छोड़कर भाग खड़े हुए।

विहार टर्मिनल (दिल्‍ली) से चलकर भागलपुर जाने वाली विक्रमशिला सुपरफास्‍ट ट्रेन में प्रदर्शनकारियों ने लखीसराय में आग लगा दी। यात्रियों का सामान लूटने और उनके साथ मारपीट किए जाने की भी शिकायत मिली है। वहीं समस्तीपुर जिले में प्रदर्शनकारियों ने 2 यात्री ट्रेनों में जला दिया है। हिंसक प्रदर्शनकारियों ने मोह‍िउद्दीन नगर रेलवे स्‍टेशन पर जम्‍मूतवी-गुवाहाटी एक्‍सप्रेस ट्रेन की कई बोगियों में आग लगा दी। तो दूसरी धरमपुर के पास बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्‍ट ट्रेन में भी आग लगा दी गई। है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

झारखंड में IAS-IPS अधिकारी बदले

Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More

1 week ago

सम्राट चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव बने उपमुख्यमंत्री

Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More

1 week ago

विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी, कल बनेंगे सीएम

Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More

2 weeks ago

नीतीश की पारी खत्म, अब शुरू होगी सम्राट की पारी

Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More

2 weeks ago

बिहार को जल्द मिलेगा नया सीएम, विधायक दल का नेता चुनने के लिए शिवराज केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त

Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More

2 weeks ago