
पहले सेनाध्यक्ष के सम्मान में मनाया जाता है सेना दिवस
न्यूज़ लाइव डेस्क: आज के दिन 1949 को एम करियप्पा ने भारतीय थल सेना के सेनाध्यक्ष का कार्यभार संभाला था. देश आजाद होने के बाद उन्होंने ब्रिटिश सेना अध्यक्ष जनरल फ्रांसिस बुचर से पदभार लिया था. भारत के पहले सेनाध्यक्ष के सम्मान में इस दिन को सेवा दिवस के रुप में मनाया जाता है. आज देश 73 वां सेना दिवस मना रहा है.
राष्ट्रपति बोले -देश साहसी सैनिकों का सदा आभारी रहेगा इस मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा है कि देश साहसी व प्रतिबद्ध सैनिकों, सेवानिवृत्त जवानों और उनके परिवारों का सदा आभारी रहेगा. उन्होंने ट्वीट करके सैनिकों को बधाई दी और कहा, ‘सेना दिवस पर, भारतीय सेना के सभी बहादुर पुरुषों और महिलाओं को बधाई. हम उन पात्रों को याद करते हैं बहादुरों को याद करते हैं जिन्होंने राष्ट्र की सेवा में सर्वोच्च बलिदान किया.
सेना ने देश का सिर गर्व से ऊंचा किया: प्रधानमंत्री वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेना दिवस के अवसर पर ट्वीट कर कहा, ‘मां भारती की रक्षा में पल-पल मुस्तैद देश के पराक्रमी सैनिकों और उनके परिजनों को सेना दिवस की हार्दिक बधाई. हमारी सेना सशक्त, साहसी और संकल्पबद्ध है, जिसने हमेशा देश का सिर गर्व से ऊंचा किया है. समस्त देशवासियों की ओर से भारतीय सेना का मेरा नमन.’
Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More
Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More
Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More