पॉलिटिक्स

कृपया आप सावधानीपूर्वक घर से बाहर निकलिए.. तेजस्वी का जनहित में संदेश

पटना: बिहार में बढ़ते अपराध के मुद्दे पर प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव लगातार सरकार और मुख्यमंत्री पर हमलावर हैं। आज उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर के माध्यम से एक संदेश जारी कर लोगों लोगों से सावधानीपूर्वक घर से बाहर निकलने की सलाह दिया है।

तेजस्वी यादव ने अपने संदेश में लिखा है –

“जनहित में जारी
कृपया आप सावधानीपूर्वक घर से बाहर निकलिए।
बिहार की अनैतिक असमर्थ सरकार में विधि व्यवस्था समाप्त है। सत्ता संरक्षित अपराधी कभी भी कहीं भी तांडव कर, किसी को भी लूट, अपहरण कर, गोली मार देते है। बलात्कारी सरेआम माँ, बहन, बेटियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर रहे हैं।”

तेजस्वी यादव का ट्वीट

तेजस्वी यादव ने कहा है कि मुख्यमंत्री जी से बिहार संभल नहीं रहा। अधिकारी उनकी सुन नहीं रहे क्योंकि RCP टैक्स योजना के तहत उनका पदस्थापन होता है। अधिकारी जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते। भ्रष्टाचार चरम पर है और कुर्सीवादी सिद्धांतहीन जोड़-तोड़ की सरकार अपना-अपना हिस्सा बांट गहरी निंद्रा में है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

बनर्जी के भतीजे अभिषेक पर हमला… कपड़े फाड़े, पत्थर-अंडे फेंके, हेलमेट पहनकर बचाई जान

Bharat varta Desk ममता पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला… Read More

17 minutes ago

बिहार म दो आईएएस अधिकारी सस्पेंड

Bharat varta Desk बिहार सरकार ने चर्चित रिशु श्री मनी लॉन्ड्रिंग और टेंडर हेराफेरी मामले… Read More

3 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने नीट परीक्षा गड़बड़ी पर एनटीए को फटकार लगाई

Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट ने नीट-यूजी (NEET-UG) में हुई गड़बड़ी को लेकर एनटीए (NTA)… Read More

23 hours ago

भाजपा के चार राज्यों के अध्यक्ष बदलने के मायने

Bharat varta Desk कर्नाटक में जहां कांग्रेस ने अपने मुख्यमंत्री बदल दिए हैं वहीं भाजपा… Read More

2 days ago

कर्नाटक CM सिद्दारमैया का इस्तीफा, डी शिव कुमार बन सकते सीएम

Bharat varta desk . कर्नाटक CM सिद्दारमैया ने इस्तीफे का ऐलान किया है. ब्रेकफास्ट मीटिंग… Read More

2 days ago

केरल के पूर्व सीएम के घर पर ईडी की रेड

Bharat varta desk केरल की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है. मुख्यमंत्री पद छोड़ने… Read More

3 days ago