
पटना। राज्यसभा चुनाव में भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी को सोमवार को विधिवत निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया। इसी के साथ अब वे केंद्र की राजनीति में दिल्ली में एकबार फिर से उनका प्रवेश हुआ। राज्यसभा चुनाव अधिकारी व पटना के प्रमंडलीय आयुक्त संजय अग्रवाल ने सुशील मोदी को जीत का सर्टिफिकेट सौंपा। इस अवसर पर बधाई देने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, रेणु देवी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल सहित एनडीए के कई प्रमुख नेता मौजूद रहे।
राज्यसभा चुनाव में जीत का सर्टिफिकेट मिलने के साथ ही सुशील मोदी भी उस चुनिंदा नेताओं की फेहरिस्त में शामिल हो गए, जो चारों सदन के सदस्य रहे हैं। विधानसभा, लोकसभा और फिर विधान परिषद के बाद अब सुशील मोदी राज्यसभा सदस्य निर्वाचित हुए हैं। अब वे बिहार के ऐसे तीसरे नेता बन गए, जो चारों सदनों के सदस्य बने। बिहार प्रदेश भाजपा में पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी चारों सदन का सदस्य बनने वाले एकलौते नेता हैं। सुशील मोदी से पहले बिहार भाजपा से कोई भी सदस्य अभी तक चारों सदन का सदस्य नहीं बना है। इस फेहरिस्त में अभी तक राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और पूर्व केंद्रीय मंत्री नागमणि ही चारों सदन के सदस्य जरूर रह चुके हैं।
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More
Bharat varta Desk बिहार और पश्चिम बंगाल समेत छह राज्यों के राज्यपालों का फेरबदल किया… Read More