Uncategorised

कोहरे ने बढ़ाई ठंड, डॉक्टर असीम कुमार दास से जानिए- क्या बरतें सावधानियां

News N Live Health Special: ठंड धीरे-धीरे अपना असर दिखाने लगा है। कोहरे का प्रकोप बढ़ गया है। जिससे ठंड बढ़ गई है। लोगों की परेशानी बढ़ गई है। खासकर एलर्जी की समस्या वाले लोगों और बुजुर्गों को ठंड से ज्यादा परेशानी बढ़ गई है। सर्दी- खांसी और सांस लेने की समस्या ज्यादा हो रही है। ऐसे में जवाहरलाल नेहरू मेडिकल अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ असीम कुमार दास बता रहे हैं कि क्या सावधानी बरतें जिससे ठंड का असर आप पर नहीं हो…

सर्दी-जुकाम, खांसी, गले में खरास, सर दर्द, सर भारी होना, वॉमिटिंग-दस्त (डायरिया) इत्यादि ठंड लगने के लक्षण हो सकते हैं। यह लक्षण यदि दो-तीन दिनों से अधिक रह जाए, तो सेकेंडरी इंफेक्शन हो सकता है। करोना-काल में यह और भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि ऐसे किसी लक्षण के प्रकट होने पर कोरोना वायरस की संभावना को इनकार करने में तत्काल चिकित्सकों को भी कठिनाई होती है। अतः यह अतिआवश्यक है कि हम सभी ठंड एवं ठंड के प्रभाव से वायरस के संक्रमण से बचने का हर संभव प्रयास करें –
• ठंडी चीजों से परहेज करें। ठंडा पानी न पिएं और ठंडा भोजन न करें। ठंडी हवा से बचें। फ्रिज के पानी को न पियें। अन्य खाद्य सामग्री का उपयोग गर्म करने के पश्चात ही करें।

• कान, नाक, गले एवं सर को टोपी, मफलर, मास्क से ढक कर रखें।

• चाय, गर्म जल या दूध पियें तथा गले को गर्म रखें। गर्म जल का गार्गल भी फायदेमंद है।

• एलर्जी होने पर ऊनी कंबल, मफलर का इस्तेमाल करने से बचें। इसकी जगह सूती / खादी का कवर लगाकर रजाई/कंबल का उपयोग करें एवं सूती / खादी से निर्मित मफलर लगाएं।

• ठंड की वजह से बंद कमरे में अंगीठी / हीटर को सोने के पहले बुझा दें या बंद कर दें, क्योंकि एक चिंगारी जानलेवा हो सकती है।

• ठंड में प्रायः लोग कम पानी पीते हैं। जिसकी वजह से कब्ज की समस्या होती है जो शरीर के आंतरिक प्रणाली में बैक्टीरियल इनफेक्शन को बढ़ावा देती है। जो बाद में सेप्टीसीमिया में बदल सकता है। अतः गुनगुना पानी पर्याप्त मात्रा में पीते रहें।

• दोपहर में फल (सेब, मौसंमी) खाने से कब्जीयत ठीक रहता है तथा इससे मिलने वाली ऊर्जा एवं विटामिन इम्यूनिटी को बढ़ाने में सहायक होते हैं।

• काली गोलमीर्च का दो दाना दांत से कुतर कर धीरे-धीरे रस को कंठ में जाने दें जो गले में खरास को कम करता है।

• रोजाना गर्म दूध, गर्म काढ़ा, तुलसी या गोल मिर्च युक्त काढ़ा पियें। यह लाभकारी है।

• समस्या ज्यादा होने पर डॉक्टर से संपर्क करें।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Share
Published by
Dr Rishikesh

Recent Posts

झारखंड में IAS-IPS अधिकारी बदले

Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More

7 days ago

सम्राट चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव बने उपमुख्यमंत्री

Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More

1 week ago

विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी, कल बनेंगे सीएम

Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More

1 week ago

नीतीश की पारी खत्म, अब शुरू होगी सम्राट की पारी

Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More

1 week ago

बिहार को जल्द मिलेगा नया सीएम, विधायक दल का नेता चुनने के लिए शिवराज केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त

Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More

2 weeks ago