बड़ी खबर

सुशील मोदी का पत्ता साफ, भाजपा ने राज्यसभा के लिए भीम सिंह चंद्रवंशी औऱ धर्मशीला गुप्ता जो बनाया उम्मीदवार

Bharat Varta Desk : भाजपा ने हर दो वर्ष बाद खाली होने वाली राज्यसभा की सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने बिहार से डॉ. धर्मशीला गुप्ता और डॉ. भीम सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है। सुशील मोदी को दुबारा राज्यसभा के लिए उम्मीदवार नहीं बनाया गया है। बता दें कि डॉ. धर्मशीला गुप्ता बिहार भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष हैं, वहीं डॉ. भीम सिंह चंद्रवंशी बिहार सरकार के पूर्व मंत्री हैं। डॉ. भीम सिंह चंद्रवंशी 2015 में भाजपा में शामिल हुए थे। ये वही भीम सिंह हैं जिन्होंने देश के सैनिकों के लिए अगस्त 2013 में विवादित बयान दिया था।
वहीं यूपी से आरपीएन सिंह, डॉक्टर सुधांशु त्रिवेदी, चौधरी तेजवीर सिंह, साधना सिंह, अमरपाल मौर्य, डॉक्टर संगीता बलवंत और नवीन जैन को प्रत्याशी घोषित किया गया है।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

27 IAS-IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, विकास वैभव मगध रेंज के आईजी बनें

Bharat varta Desk बिहार की NDA सरकार ने रविवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और… Read More

24 hours ago

पांच मत्रियों संग सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

Bharat varta desk शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली… Read More

2 days ago

सुवेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के सीएम

Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल के नए सीएम का सस्पेंस खत्म हो गया है. भारतीय… Read More

3 days ago

गृह मंत्री अमित शाह पटना पहुंचे, कल होगा सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल का शपथ गहण

Bharat varta Desk बिहार में सियासी हलचल के बीच कल यानी 7 मई को राजधानी… Read More

5 days ago