राजद के दो विधायकों ने पाला बदला, अध्यक्ष के आसन से हटे चौधरी, उपाध्यक्ष कर रहे विधानसभा का संचालन

Bharat varta desk:

नीतीश सरकार को आज बहुमत साबित करना है। इसके पहले महागठबंधन दल से आने वाले विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी को हटाने का प्रस्ताव भाजपा के नंदकिशोर यादव ने विधानसभा में पेश किया। उसके बाद अध्यक्ष अपने आसन से उठ गए और विधानसभा उपाध्यक्ष महेश्वर प्रसाद हजारी ने कार्यवाही का संचालन करना शुरू कर दिया है।

बहुमत साबित करने के पहले एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम में राष्ट्रीय जनता दल के दो विधायक चेतन आनंद और नीलम देवी ने पाला बदलते हुए जनता दल यू का दामन थाम लिया है। दोनों विधायक विधानसभा में सत्ता पक्ष की ओर बैठे हुए नजर आ रहे हैं। चेतन आनंद बाहुबली नेता आनंद मोहन के बेटे हैं जबकि नीलम देवी मोकामा के बाहुबली अनंत सिंह की पत्नी हैं।

इस तरह नीतीश कुमार के 28 जवनरी को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद खेला करने का दावा करने वाले तेजस्वी यादव के साथ जदयू ने खेला कर दिया है।बिहार में भाजपा के 78 विधायक हैं जबकि जदयू के 45,  हम के 4 और निर्दलीय 1 हैं जो एनडीए खेमे में हैं. वहीं महागठबंधन में राजद के 79, कांग्रेस के 19 और वाम दलों के 16 विधायक हैं। वहीं सदन में बहुमत साबित करने के लिए 122 विधायकों की जरूरत है। ऐसा दिख रहा है कि नीतीश सरकार अपना बहुमत साबित कर देगी।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

2 months ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

2 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

2 months ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

2 months ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

2 months ago