कला -संस्कृति

सुल्तानगंज : लोक गायिका नीतू नवगीत के गीताें पर झूमे कांवरिये

भोला के देखेला बेकल भइले जियरा . . .

सुल्तानगंज : कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार तथा भागलपुर जिला प्रशासन द्वारा धांधी बेलारी के पर्यटन विभाग द्वारा बनाए गए कांवरिया पर्यटक विश्राम स्थल पर आयोजित सांस्कृतिक समारोह में बिहार की प्रसिद्ध लोक गायिका डॉ. नीतू कुमारी नवगीत ने भोलेनाथ के जीवन प्रसंगों से जुड़े अनेक लोकगीतों की शानदार प्रस्तुति करके भक्तों का मन मोह लिया। लोक गायिका नीतू ने कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से की। भगवान गणेश को हर काम की शुरुआत में याद किया जाता है क्योंकि वह मंगलकारी देव हैं। नीतू नवगीत ने गाया-मंगल के दाता रउवा बिगड़ी बनाईं जी, गौरी के ललना हमरा अंगना में आईं जी।
भगवान भोले शंकर की आराधना करते हुए नीतू नवगीत में अनेक मनमोहक गीतों की प्रस्तुति की। उन्होंने के चढ़ावे पान फूल, के बेला पतिया भोला के देखेला बेकल भइले जियरा,बाबा बैजनाथ हम आयल छी भिखरिया आहां के दुअरिया ना, मोर भंगिया क मनाई दा ओ भैरोनाथ मोर जोगिया क मनाईं दे जैसे गीत गाकर भक्त जनों को झुमाया। बोल बम के नारा बा, बाबा एक सहारा बा गीत के दौरान कांवरिया भक्तों ने नीतू नवगीत के साथ सुर में सुर मिलाया। गौरा करी के सिंगार अंगना में पिसेली हरदिया, डिम डिम डमरू बजावेला हमार जोगिया जैसे गीतों की प्रस्तुति के दौरान अनेक महिला कावरिया भी नीतू नवगीत के साथ-साथ गाने लगी । अरे रामा रिमझिम बरसे पनिया झूले राधा रनिया ए हरी, मांगीला हम वरदान हे गंगा मइया, छोटी सी मेरी पार्वती शंकर जी की पूजा करती थी, शिवशंकर चले कैलास बुंदिया पड़ने लगी,हम न कोहबर घर हमारा डर लागइयै,हाथी न घोड़ा ना कोनो सवारी पैदल ही अइबो तोर दुआरी जैसे गीतों को भी भक्तों ने खूब सराहा। कार्यक्रम के दौरान राजू कुमार सिंह और दिव्या श्री ने लोकगायिका नीतू कुमारी नवगीत के साथ संगत किया।वादक कलाकारों में अशोक कुमार बैंजो पर, प्रिंस कुमार पैड और छोटू कुमार ढोलक पर संगत दिया।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

टीएमसी के 19 सांसद हुए बागी

Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More

14 hours ago

पटना हाईकोर्ट के 7 नए न्यायाधीश

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More

14 hours ago

प्रधानमंत्री के 12 साल: देश भर में हुई पूजा-अर्चना

Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More

19 hours ago

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

6 days ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

1 week ago

गीतिका पांडेय पूर्व रेलवे की जीएम नियुक्त

Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More

1 week ago