पॉलिटिक्स

सुरक्षित सीट से महिला विधायक हूं- मंत्री बनाइए,कांग्रेस में मंत्री बनने की होड़, आलाकमान के समक्ष दावेदारी


Bharat varta desk: बिहार में सत्ता के समीकरण में बदलाव के साथ नए मंत्रिमंडल में जगह पाने के लिए सभी दल के विधायकों में होड़ मची है। सभी दल के विधायक अपने- अपने हिसाब से मंत्री बनने के लिए पैरवी में जुटे हुए हैं। लेकिन कांग्रेस में मंत्री बनने का तमाशा कुछ अलग अंदाज में दिख रहा है।
इसके कई विधायकों ने सीधे पार्टी आलाकमान सोनिया गांधी को पत्र लिखकर मंत्री पद के लिए दावेदारी ठोक दिया है। एक विधायक के बाद अब आरक्षित सीट से आने वाली महिला विधायक प्रतिमा दास ने सोनिया गांधी को पत्र लिखकर मंत्रिमंडल में शामिल करने का आग्रह किया है। उन्होंने लिखा है कि वह आरक्षित कोटे से आतीं हैं और महिला भी हैं। इसीलिए उनका मंत्री पद का हक बनता है जबकि दूसरे विधायक जो मंत्री के लिए दावा कर रहे हैं वह पहले से किसी न किसी पद पर हैं। प्रतिमा दास ने कहा है कि ऐसे में एक व्यक्ति एक पद का फार्मूला लागू होना चाहिए।

यादव विधायक की दावेदारी

इसके पहले ‌खगड़िया से विधायक छत्रपति यादव ने सोनिया गांधी को पत्र लिखकर मंत्री बनाने का अनुरोध किया था। छत्रपति ने एक वीडियो भी जारी किया था, इसमें कहा गया था कि मैं यादव हूं, इसलिए मुझे मंत्री बनाइए।

विधायक दल के नेता ने कहा चार मंत्री पद चाहिए
उधर कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा ने कांग्रेस कोटे से कम से कम चार मंत्री बनाने की मांग की है। ‌ उन्होंने कहा है कि विधायकों की संख्या के हिसाब से कांग्रेस को कम से कम चार मंत्री पद मिलना चाहिए।

कई विधायकों ने दिल्ली में डेरा डाला
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ‌कई कांग्रेसी विधायक मंत्री पद पाने के लिए इतने उतावले हैं कि वे कुछ दिनों से दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं। आलाकमान के पास अपनी दावेदारी मजबूती से पेश करने के लिए कई विधायक तमाम तरह के उपाय कर रहे हैं।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

पटना सिटी में अवैध हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार, बड़ी वारदात की थी तैयारी

पटना : खाजेकलां थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ दो… Read More

2 hours ago

नीतू नवगीत के लोकगीतों से बच्चों में जगी स्वच्छता की अलख, शैंम्फोर्ड स्कूल में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

पटना। पटना नगर निगम द्वारा पटना के शैंम्फोर्ड स्कूल में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन… Read More

3 hours ago

बिहार की बौद्धिक पहचान को नई धार, पटना में हुआ लेट्स इंस्पायर बिहार साहित्य महोत्सव

पटना। बिहार की साहित्यिक विरासत, सामाजिक चेतना और सांस्कृतिक अस्मिता को समर्पित लेट्स इंस्पायर बिहार… Read More

15 hours ago

नीतू नवगीत के नेतृत्व में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष लिया गया स्वच्छता का संकल्प

पटना : पटना नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत स्वच्छता… Read More

2 days ago

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव 31 साल पुराने मामले में गिरफ्तार

Bharat varta Desk पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को पटना पुलिस ने शुक्रवार (06… Read More

3 days ago

मगध महिला कॉलेज में स्वच्छता पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, नीतू नवगीत ने बांधा समां

पटना। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के तहत लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य… Read More

3 days ago