बड़ी खबर

सुपौल से भ्रष्टाचार की की 51 शिकायतों को लेकर सीएम के जनता दरबार में पहुंचा शख्स


पटना भारत वार्ता संवाददाता: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनता दरबार में सोमवार को सुपौल से पहुंचे अनिल कुमार सिंह की शिकायतों ने सबको चौंका दिया। बकौल अनिल भ्रष्टाचार के 51 शिकायतों को लेकर वह जनता दरबार में आए हैं। कुल 536 पेज में सुपौल जिले की सरकारी भ्रष्टाचार की कहानी है। यह पुलिंदा मुख्यमंत्री को सौप कर अनिल ने इसकी जांच कराने की मांग की। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि मुख्यमंत्री ने उनकी शिकायतों को गंभीरता से सुना और सामान्य प्रशासन विभाग को इसकी जांच करने का निर्देश दिया। सामान्य प्रशासन विभाग ने अनिल को फिर से शाम को आने को कहा है ताकि डिटेल में शिकायतों को समझ सके। अनिल ने मुख्यमंत्री से सुपौल के वर्तमान डीएम महेंद्र कुमार और पूर्व डीएम बैजनाथ यादव के कार्यकाल में हुए काम की जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इन दोनों जिलाधिकारियों के कार्यकाल में स्वास्थ्य, शिक्षा, आपदा प्रबंधन के काम और दूसरी विकास योजनाओं में जितने घपले हुए हैं उनका डिटेल ब्यौरा देते हुए जांच कराने का अनुरोध मुख्यमंत्री से किया है। अनिल ने इस बात को लेकर रोष जाहिर किया कि वह कई सालों से मुख्यमंत्री के जनता दरबार में और मुख्य सचिव को शिकायतों का पुलिंदा देते आ रहे हैं मगर केवल अधिकारी रिपोर्ट मांग कर रह जाते हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय से भी मुख्य सचिव को इस मामले की जांच करने को कहा गया था मगर सारे अधिकारी मिले हुए हैं। इसीलिए सुपौल में हो रहे भ्रष्टाचार की जांच नहीं हो रही है। अनिल ने कहा कि सुपौल एक शांत जिला है। पटना से दूर है इसलिए अधिकारी वहां जमकर गड़बड़ी कर रहे हैं। कोई रोकने- टोकने वाला नहीं है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

पीके शाही ने एडवोकेट जनरल पद से दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk पूर्व मुखमंत्री नीतीश कुमार के करीबी रहे बिहार सरकार के महाधिवक्ता (एडवोकेट… Read More

2 days ago

टीएमसी के 19 सांसद हुए बागी

Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More

5 days ago

पटना हाईकोर्ट के 7 नए न्यायाधीश

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More

5 days ago

प्रधानमंत्री के 12 साल: देश भर में हुई पूजा-अर्चना

Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More

5 days ago

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

1 week ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

2 weeks ago