अपराध

सीएम के जनता दरबार में पहुंची महिला, कहा- जदयू विधायक ने मेरे पति की हत्या करवा दी है

Bharat varta desk: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनता दरबार में एक महिला ने पहुंच कर जो आरोप लगाया उससे मुख्यमंत्री भी थोड़ी देर के लिए चुप हो गए। दरअसल ,
वाल्मीकि नगर की कुमुद वर्मा ने आरोप लगाया कि जदयू के विधायक रिंकू सिंह ने मेरे पति दयानंद वर्मा की हत्या करवा दी। इस मामले में अब तक पुलिस रिंकू सिंह के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। कुछ आरोपियों की गिरफ्तारी के 17 दिन बाद ही बेल मिल गई। जेल से बाहर आने के बाद वे उन्हें धमकी दे रहे हैं। वह न्याय के लिए दर-दर भटक रही है। मुख्यमंत्री ने महिला को सुनने के बाद इस मामले को डीजीपी के पास भेज दिया।उन्होंने कहा कि डीजीपी स्वयं इस मामले को देखेंगे।
बता दें कि पश्चिम चंपारण के पूर्व जिला परिषद सदस्य आनंद वर्मा की हत्या 14 फरवरी 2021 को सिरसिया चौक के पास गोली मारकर की गई थी। इस मामले में उनकी पत्नी कुमुद वर्मा ने रिंकू सिंह और उनके लोगों पर एफआईआर दर्ज करवाई थी, लेकिन अब तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

पीके शाही ने एडवोकेट जनरल पद से दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk पूर्व मुखमंत्री नीतीश कुमार के करीबी रहे बिहार सरकार के महाधिवक्ता (एडवोकेट… Read More

2 days ago

टीएमसी के 19 सांसद हुए बागी

Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More

5 days ago

पटना हाईकोर्ट के 7 नए न्यायाधीश

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More

5 days ago

प्रधानमंत्री के 12 साल: देश भर में हुई पूजा-अर्चना

Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More

6 days ago

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

1 week ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

2 weeks ago