
रांची संवाददाता: कोयला मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली द्वारा सेन्ट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के रजरप्पा क्षेत्र को विशेषकर स्वच्छता माह में स्वच्छता हेतु उल्लेखनिय कार्यों के लिए ‘प्रथम पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया।
इसी के अंतर्गत 04 जनवरी को सीसीएल मुख्यालय दरभंगा हाउस रांची स्थित ‘विचार मंच’ में ‘सम्मान समारोह’ का आयोजन किया गया। समारोह में सीएमडी पी.एम. प्रसाद ने रजरप्पा क्षेत्र को कोयला मंत्रालय द्वारा प्रेषित स्वच्छता का ‘प्रथम पुरस्कार’ प्रदान किया, रजरप्पा क्षेत्र की ओर से महाप्रबंधक, आलोक कुमार एवं टीम ने यह पुरस्कार प्राप्त किया।
इस अवसर पर निदेशक तकनीकी (योजना/परियोजना) भोला सिंह, निदेशक (कार्मिक) विनय रंजन एवं सीवीओ एस.के. सिन्हा ने स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए क्षेत्रों के सीएसआर के नोडल अधिकारियों को भी पुरस्कृत किया।
Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More
Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More
Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More
Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More