
Bharat varta desk: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सीआरपीएफ के 83वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जम्मू- कश्मीर के दो दिवसीय यात्रा पर हैं। आज पहले दिन समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत करते हुए गृह मंत्री ने कहा कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने लंबे समय से भारत में लोगों को सुरक्षा और सुरक्षा की भावना प्रदान करने का काम किया है. सीआरपीएफ जवानों ने देश में मुश्किल हालात में लोगों को दी राहत की सांस दी है। उन्होंने आगे कहा कि चुनाव लोकतंत्र का त्यौहार है और निष्पक्ष चुनाव एक लोकतांत्रिक देश की आत्मा है। जब भी भारत में लोकसभा या विधानसभा चुनाव होते हैं, सीआरपीएफ देश भर में शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस मौके पर गृह मंत्री ने सीआरपीएफ के शहीद जवानों के आश्रितों को नियुक्ति पत्र दिया और सीआरपीएफ के परिवार के लोगों के साथ सीधा संवाद भी किया। मौके पर प्रदेश के लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा भी मौजूद रहे।
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More
Bharat varta Desk बिहार और पश्चिम बंगाल समेत छह राज्यों के राज्यपालों का फेरबदल किया… Read More