
Bharat varta desk: आज होली के मौके पर सारा देश रंग, अबीर, गुलाल में सरोवार है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को जहां होली की शुभकामना दीं हैं वहीं दूसरी ओर विभिन्न राज्यों में मुख्यमंत्रियों ने भी अपने प्रदेशवासियों को होली की बधाई दी है। बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने आवास में जहां होली नहीं मनाई वहीं दूसरी ओर लोगों को इस पर्व को मिलजुलकर मनाने और खुशियां बांटने की अपील की है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 2 दिन पहले ही विधानसभा में मंत्रियों और विधायकों के साथ जमकर अबीर- गुलाल उड़ाया। उन्होंने अपने प्रदेशवासियों को सौहार्द और भाईचारे के साथ इस पर्व को मनाने के लिए बधाई दी है।
सबसे जमकर होली उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मनी है। अपनी शानदार जीत के बाद वे काफी उत्साहित हैं। गोरखपुर में शनिवार को भगवान नरसिंह की भव्य शोभायात्रा के दौरान भी उनके चेहरे पर खुशी और होली खेलने के दौरान उत्साह साफ नजर आया।इस दौरान सीएम योगी सिर पर गुलाबी रंग की पगड़ी और काला चश्मा पहने नजर आए। उन्होंने फूलों की होली जमकर खेली है।
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More