
Bharat Varta Desk: सिर्फ ₹100 के लिए बदमाश ने पूर्व कुलपति की चाकू मारकर हत्या कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार रविवार को दिन में 11 बजे गांव का ही रहने वाला 20 वर्षीय प्रबीन धारुआ पूर्व कुलपति के घर में घुस गया और एक सौ रुपए मांगने लगा। परिवार के लोगों ने रुपए मांगने का कारण पूछा। इसी दौरान पूर्व कुलपति सामने से आते दिखे तो युवक उन पर हमला कर बैठा। चाकू मारकर घायल कर दिया लेकिन अस्पताल ले जाने के दौरान उनकी मौत हो गई। संबलपुर विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति ध्रुव राज नाइक के साथ यह घटना ओडिशा प्रांत के झारसुगुडा जिले स्थित कुआरमल गांव में उनके आवास पर हुई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। आरोपी को गांव के नजदीक एक जंगल से गिरफ्तार कर लिया गया है। पूर्व कुलपति पर्यावरण प्रेमी के रूप में उड़ीसा में विख्यात थे।
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More