शिक्षा मंच

साहिबगंज सेंट जेवियर्स स्कूल : लोयला हाउस को मिला स्व. पशुपतिनाथ तिवारी स्पोर्ट्स अवॉर्ड

  • साहिबगंज सेंट जेवियर्स स्कूल में वार्षिक खेलकूद संपन्न
  • खेलकूद से छात्रों में स्वस्थ प्रतियोगिता का विकास – एसपी नौशाद आलम

साहिबगंज, भारत वार्ता संवाददाता : साहिबगंज सेंट जेवियर्स स्कूल में वार्षिक खेलकूद को समारोह शुक्रवार को संपन्न हुआ। इस मौके पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले स्कूल के लोयला हाउस के छात्रों को कौशल्या ज्योति ट्रस्ट की ओर से स्व. पशुपतिनाथ तिवारी स्पोर्ट्स अवॉर्ड, 2023 से नवाजा गया। संस्था की ओर से यह अवार्ड हर साल सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्रों के ग्रुप हाउस को प्रदान किया जाएगा। खेलकूद समारोह का उद्घाटन साहिबगंज एसएसपी मोहम्मद नौशाद आलम ने किया। इस मौके पर विभिन्न खेलकूद में सफल छात्रों को उन्होंने सम्मानित किया और अपने संबोधन में कहा कि यह स्कूल झारखंड ही नहीं बल्कि पूरे देश में शिक्षा की अलख ही जगाने का महत्वपूर्ण काम किया है। उन्होंने यह भी कहा कि खेलकूद से छात्रों में स्वस्थ प्रतियोगिता की भावना का विकास होता है जो जीवन को एक मुकाम पर पहुंचने में मदद करता है। उन्होंने कहा कि छात्रों की प्रतिभा बहुत ही प्रभावित करने वाली है। यह स्कूल छात्रों को तरशने का काम कर रहा है।

खेलकूद से प्रतिभा का विकास – प्राचार्य अरूल दास

इस मौके पर स्कूल के प्राचार्य अरुल दास ने कहा कि खेलकूद से छात्रों की प्रतिभा का विकास होता है। छात्र इससे स्वस्थ होते हैं। स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन और दिमाग का वास होता है। कौशल्या ज्योति संस्था के अध्यक्ष डॉ सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि संस्था की ओर से वर्ष 2024 में जनवरी महीने में स्कूल में होने वाले वार्षिक समारोह में बेस्ट टीचर गोल्डन अवॉर्ड शुरू किया जाएगा जो हर साल स्कूल के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक को प्रदान किया जाएगा। इस मौके पर छोटे-छोटे छात्रों ने भी अपनी अद्भुत खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

मीनाक्षी राय होंगी पटना हाईकोर्ट की चीफ जस्टिस

Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने सिक्किम हाईकोर्ट की वरिष्ठतम न्यायाधीश, जस्टिस मीनाक्षी मदन… Read More

16 hours ago

बिहार में 11 आईएएस अधिकारी बदले, दीपक कुमार सिंह राज्यपाल के प्रधान सचिव नियुक्त

Bharat varta Desk बिहार सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए भारतीय प्रशासनिक… Read More

2 days ago

बिहार के आईएएस अधिकारी बदले गए

Bharat varta desh बिहार सरकार ने कई वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More

1 week ago

नीट का री- एग्जाम 21 जून को

Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More

1 week ago

नेट का री- एग्जाम 21 जून को

Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More

1 week ago

वी.डी. सतीशन होंगे केरल के नए सीएम

Bharat varta desk केरल की राजनीति में पिछले 10 दिनों से चल रहा मुख्यमंत्री चेहरे… Read More

1 week ago