पॉलिटिक्स

साले के घर ED छापेमारी पर भड़के मंत्री विजय चौधरी

पटना : बिहार में 23 जून को विपक्षी एकता की बैठक होने वाली है। बैठक को लेकर तमाम विपक्षी नेताओं का पटना आगमन हो रहा। इसी बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी नेता व मंत्री विजय चौधरी के साले अजय सिंह उर्फ कारू सिंह के बेगूसराय स्थित घर व अन्य कई ठिकानों ईडी और इनकम टैक्स की रेड चल रही है। नीतीश के काफी करीबी व बिहार सरकार के कद्दावर मंत्री विजय चौधरी के साले के बेगूसराय आवास पर सुबह से ही रेड चल रही है। इसको लेकर नीतीश के मंत्री विजय चौधरी ने केंद्र पर जमकर हमला बोला है।

मंत्री विजय चौधरी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि शुक्रवार यानी कल होने वाली बैठक को प्रभावित करने के लिए हमारे रिश्तेदार व साले के घर पर ED और आईटी की रेड चल रही है। विजय चौधरी ने कहा कि बेगूसराय में उनके निकट संबंधी के घर छापेमारी चल रही है। उन्होंने कहा कि उनके संबंधी अजय कुमार सिंह उर्फ कारू सिंह लंबे समय से कारोबार करते हैं और बिहार में सबसे अधिक टैक्ट देने वाले लोगों में से एक हैं। सबसे अधिक टैक्स देने के बावजूद लोगों ने क्यों उनके यहां ईडी और आयकर विभाग की टीम को भेजा है। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि वे हमारे संबंधी हैं इसलिए तो उनके यहां ईडी और आईटी की टीम को तो नहीं भेजा गया है।

ललन सिंह से रही है नजदीकियां

गौरतलब है कि अजय सिंह उर्फ कारू सिंह बिहार के वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी के करीबी रिश्तेदार हैं। साथ ही उनकी जदयू अध्यक्ष ललन सिंह से भी काफी नजदीकियां है। ललन सिंह जब 2004 में बेगूसराय से लोकसभा चुनाव लड़े और जीते, तब कारू सिंह के घर से ही प्रचार अभियान चलाया गया था। बताया जाता है कि कारू सिंह बड़े-बड़े सरकारी ठेका का काम भी लेते रहे हैं। उनका रियल स्टेट का भी कारोबार है।

सियासी गलियारे में चर्चा

फिलहाल विपक्षी एकता से पहले नीतीश के करीबी मंत्री के करीबी के घर रेड पड़ने से सियासी गलियारों में चर्चा का दौर शुरू हो गया है। पहले ही महागठबंधन के घटक दल कई मर्तबा एजेंसियों के दुरुपयोग का प्रश्न खड़ा कर चुकी है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही जदयू से जुड़े व ललन सिंह के करीबी बिल्डर गब्बू सिंह पर ईडी ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

JEE मेन में श्रेयस मिश्रा बनें टॉपर

Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More

3 days ago

टी20 विश्व कप में भारत ने पाकिस्तान को हराया

Bharat varta Desk भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। रविवार को टी20… Read More

4 days ago

पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के यहां रेड

Bharat varta Desk पटना में शुक्रवार को पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के आवास पर पुलिस… Read More

6 days ago

पप्पू यादव को जमानत मगर अभी जेल से बाहर नहीं, पुलिस ने दूसरे मामले में रिमांड पर लिया

Bharat varta Desk पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मंगलवार को जमानत को मिल… Read More

1 week ago

लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, कांग्रेस ने दी नोटिस

Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More

1 week ago