पॉलिटिक्स

सांसद बाबुल सुप्रियो ने लोकसभा अध्यक्ष को सौंपा अपना इस्तीफा

Bharat varta desk: बीजेपी छोड़ टीएमसी में शामिल होने वाले बाबुल सुप्रियो ने मंगलवार को सांसद पद से इस्तीफा दे दिया है। मंगलवार को बाबुल सुप्रियो ने दिल्ली में लोकसभा अध्यक्ष ओमप्रकाश बिरला से मुलाकात की। जिसके बाद उन्होंने अपना इस्तीफा लोकसभा अध्यक्ष को सौंप दिया। बाबुल सुप्रियो आसनसोल से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ कर सांसद बने थे। बाबुल सुप्रियो को केंद्रीय मंत्री पद से हटाए जाने के बाद से वे नाराज चल रहे थे। वहीं सांसद पद से इस्तीफा देने के बाद बाबुल सुप्रियो ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज मेरा दिल भारी है। क्योंकि मैंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत बीजेपी के साथ ही शुरू की थी। इस दौरान बाबुल सुप्रियो ने बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी व गृह मंत्री अमित शाह ने मुझ पर भरोसा किया इसके लिए मैं उनका आभारी हूं।

Kumar Gaurav

Recent Posts

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला‌ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज

Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More

2 days ago

न्यूजीलैंड को हराकर भारत तीसरी बार बना t20 वर्ल्ड कप का चैंपियन

Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More

4 days ago

निशांत जनता दल यू में शामिल

Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More

5 days ago

नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की की धमाकेदार जीत, केपी शर्मा ओली का सुपड़ा साफ

Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More

6 days ago

निशांत 8 मार्च को ज्वाइन करेंगे जदयू

Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More

7 days ago

यूपीएससी का रिजल्ट आया, अनुज अग्निहोत्री टॉपर

Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More

7 days ago