
लखनऊ भारत वार्ता संवाददाता:
कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा फैसला लिया है।अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी 40 फीसदी टिकट महिलाओं को देगी। पार्टी महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसका ऐलान किया। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मीडियाकर्मियों से बातचीत की उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि वे इस चुनाव में महिलाओं को आगे लाना चाहती हैं। इसके लिए उन्होंने कारण भी गिनाए।
प्रियंका वाड्रा ने बताया कि 15 नवंबर पर चुनाव लड़ने की इच्छुक महिलाओं आवेदन कर सकती हैं। इसका मतलब यह हुआ कि राज्य की करीब 100 सीट पर कांग्रेस की महिला उम्मीदवार नजर आएंगी। प्रियंका ने कहा कि महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति सजग होना होगा। उन्होंने इस दौरान यूपी में अपराध का शिकार लड़कियों और परिवारों की चर्चा की और कहा कि इन्हीं के कारण यह फैसला लिया गया है।
Bharat varta Desk पूर्व मुखमंत्री नीतीश कुमार के करीबी रहे बिहार सरकार के महाधिवक्ता (एडवोकेट… Read More
Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More
Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More
Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More