बड़ी खबर

सांसद अजय मंडल के घर के पास सबसे अधिक जाम एनएच 80 का सफर माने एक सजा काटना


भागलपुर, सुजीत कुमार झा- बिहार- झारखंड की लाइफ लाइन कहीं जाने वाली नेशनल हाईवे 80 से होकर गुजरना माने एक सजा काटना है. खासतौर से भागलपुर से कहलगांव और पीरपैंती जाने में लोगों की दुर्दशा हो रही है . सबसे आश्चर्य की बात यह है कि . ..जहां भागलपुर के सांसद अजय मंडल का घर है वहां की सड़क सबसे ज्यादा खराब है और यहां सबसे ज्यादा जाम लगता है.
जाम का हाल यह है कि भागलपुर से कहलगांव और पीरपैंती
30- 40 किलोमीटर का सफर तय करने में कभी-कभी तो 5-6घंटे लग जाते हैं.
एनएच 80 भागलपुर से पीरपैंती होते हुए बिहार को झारखंड के साहिबगंज जिले से जोड़ती है. बिहार से झारखंड जाने वाली वाली यह महत्वपूर्ण सड़क है जिस पर हजारों लोगों का रोज आना जाना है .
मगर कहलगांव से भागलपुर के बीच इस हाईवे पर जाम ऐसा लगता है कि अधिकांश समय में गाड़ियां रेंगती हुई चलती है . साहिबगंज जिले से पत्थर लेकर बड़े-बड़े ट्रक इस सड़क से भागलपुर होते हुए बिहार और दूसरे राज्यों की ओर जाते हैं . रोज हजारों ट्रकों का आना जाना है . जर्जर और कमजोरी होने के कारण आए दिन सड़क भारी वाहनों की गिरफ्त में रहती है जिसके कारण छोटी गाड़ियों को भारी जाम का सामना करना पड़ता है . जगह-जगह गड्ढों में तब्दील इस सड़क पर ट्रक अक्सर खराब होते रहते है. एक गाड़ी के खराब होते ही गाड़ियों की लंबी लाइन लग जाती है. जाम में फंसकर एंबुलेंस पर बीमार दम तोड़ देते हैं. अनाज और दूसरे सामान ढोने वाले वाहनों को भी काफी परेशानी हो रही है. सड़क के दोनों ओर हजारों गांव हैं जिन में रहने वाले लाखों लोगों का दुर्घटना और प्रदूषण के कारण जीना दुश्वार हो गया है.
नेशनल हाईवे के इंजीनियरों का कहना है कि बड़े-बड़े ट्रक ओवर लोड पत्थर और बालू लेकर चलते हैं . इससे सड़क और समय टूट जाती है. खराब सड़क जाम का मुख्य कारण है
कई बार आंदोलन
जाम और दुर्घटना को लेकर भागलपुर जिले के लोगों ने कई बार आंदोलन किया. सबौर के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से लेकर हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीशों को पत्र लिखकर जाम और प्रदूषण की समस्या से निजात दिलाने का अनुरोध किया है.

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

न्यूजीलैंड को हराकर भारत तीसरी बार बना t20 वर्ल्ड कप का चैंपियन

Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More

2 days ago

निशांत जनता दल यू में शामिल

Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More

2 days ago

नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की की धमाकेदार जीत, केपी शर्मा ओली का सुपड़ा साफ

Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More

3 days ago

निशांत 8 मार्च को ज्वाइन करेंगे जदयू

Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More

4 days ago

यूपीएससी का रिजल्ट आया, अनुज अग्निहोत्री टॉपर

Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More

4 days ago

बिहार के गवर्नर हटाए गए, नंदकिशोर यादव नागालैंड के गवर्नर क्या

Bharat varta Desk बिहार और पश्चिम बंगाल समेत छह राज्यों के राज्यपालों का फेरबदल किया… Read More

5 days ago