
भागलपुर संवाददाता: सांसद और विधायकों के फर्जी लेटर हेड के जरिए रेलवे में इमरजेंसी कोटा से टिकट कंफर्म कराया जा रहा है. केंद्रीय रेलवे रेल यात्री संघ के अध्यक्ष विष्णु खेतान की शिकायत पर रेलवे के जोनल विजिलेंस टीम ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है.
मंगलवार को पूर्व रेलवे हावड़ा की विजिलेंस टीम ने भागलपुर रेलवे स्टेशन आकर रिजर्वेशन काउंटर पर पूरे मामले की जांच की. सांसद और विधायकों के उन चिट्ठियों को खंगाला जो रिजर्वेशन कंफर्म करने के लिए अ भेजी गई थी. कई लेटर हेड और दूसरे जरूरी दस्तावेजों को टीम हावड़ा ले गई है. टीम की रिपोर्ट मिलने के बाद रेल प्रशासन इस पर कार्रवाई शुरू कर सकता है.
कई दलाल व अधिकारी, कर्मचारी सक्रिय
कई ट्रेवल एजेंसियों के लोग और दूसरे धंधेबाज कुछ रेल अधिकारी व कर्मचारियों की मिलीभगत से किस तरह का फर्जीवाड़ा कर रहे हैं . केंद्रीय रेलवे यात्री संघ के अध्यक्ष खेतान ने कहा कि सांसदों और विधायकों के फर्जी लेटर हेड का इस्तेमाल करके इमरजेंसी कोटा से टिकट कंफर्म कराते हैं और महंगे दामों में यात्रियों को बेचते हैं. दक्षिण भारत से लेकर दिल्ली कोलकाता, जयपुर, मुंबई तक के टिकटों को कंफर्म कराने में इस फर्जीवाड़े का प्रयोग किया गया है.
सांसदों ने भी की थी शिकायत
कुछ दिन पहले भागलपुर के जदयू सांसद अजय मंडल ने रेल अधिकारियों को पत्र लिखकर शिकायत की थी कि उन्होंने किसी टिकट के लिए अनुशंसा नहीं की मगर उनके नाम पर टिकट कंफर्म किया गया है. 2 साल पहले राज्यसभा सदस्य कहकशां परवीन ने भी इस तरह की शिकायत रेल अधिकारियों से की थी.
Bharat varta Desk प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए अपर और… Read More
Bharat varta Desk प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली केद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने… Read More
पटना, भारत वार्ता संवाददाता : बिहार में अंचलाधिकारी (CO) और राजस्व कर्मचारियों (RO) की हड़ताल… Read More
Bharat varta Desk बिहार कैडर के चार आईपीएस अधिकारियों को अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) से… Read More
पटना : जानकी देवी महिला महाविद्यालय, पटना में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एमएलसी पद से इस्तीफा दे दिया… Read More