
Oplus_0
Bharat varta Desk
पटना गांधी मैदान में आयोजित सनातन महाकुंभ में पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने अपनी ताकत दिखलाइए। बाबा परशुराम के जन्म समारोह के समापन के मौके पर आयोजित इस कार्यक्रमम भारी भीड़ उमड़ी। देश भर के प्रमुख साधु-संतों ने शिरकत किया। राष्ट्रीय संत रामभद्राचार्य और बागेश्वर धाम महाराज धीरेंद्र शास्त्री ने हिंदू राष्ट्र की आवाज बुलंद की। चौबे की जनशक्ति और उनके आयोजन को सफल होते हुए देख भाजपा के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय सिंहा, वरिष्ठ नता रविशंकर प्रसाद और अन्य भाजपा नेता भी कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे। कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने किया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों के मंत्री, विधायक और लोगों ने भाग लिया।
आयोजन के संयोजक पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने मंच हुंकार भरा। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम ने अत्याचारियों और आतंकवादियों का खात्मा किया था। इस मौके पर उन्होंने प्रमुख संतों को भगवान परशुराम का अस्त्र फरसा देकर सम्मानित किया।
नवंबर को दिल्ली से वृंदावन की यात्रा करेंगे धीरेंद्र शास्त्री
बागेश्वर बाबा ने कहा कि भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की शुरुआत बिहार से ही होगी। उन्होंने कहा कि हम राजनीति नहीं बल्कि रामनीति के चक्कर में पटना आए हैं। उन्होंने दिल्ली से वृंदावन पदयात्रा में शामिल होने के लिए बिहार वासियों को न्योता दिया।।संबोधन में बाबा बागेश्वर ने कहा कि हिंदुओं को जातिवाद नहीं बल्कि राष्ट्रवाद के लिए जिएंगे। हम भारत माता के लिए जिएंगे। जब भारत हिंदू राष्ट्र बनेगा तो पहला राज्य बिहार होगा। उन्होंने कहा कि सनातन को बांटना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग तिरंगा पर चांद देखना चाहते हैं। लकिन हम चांद पर तिरगां लहराता देखना चाहते हैं। बिहार आकर बहुत खुशी मिलती है। पटना वाले पागलों अपना ध्यान रखना। समय कम है और गर्मी ज्यादा है। हम फिर आएंगे। हिन्दू राष्ट्र बनान के लिए सात नवम्बर से 16 नवम्बर तक दिल्ली से वृंदावन की पदयात्रा होने वाली है। इसमें बिहार के लोग चलें।
रामभद्राचार्य बोले-जो राम की बात करेगा, वह सरकार बनाएगा
जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने धार्मिक और राजनीतिक मुद्दों सहित कई विषयों पर बेबाकी से अपनी प्रतिक्रिया दी। रामभद्राचार्य ने कहा, सनातन धर्म को जो काटना चाहेगा, खुद कट जाएगा।रामभद्राचार्य ने कहा कि जाति के आधार पर जनगणना के पक्ष में मैं नहीं हूं. एक मात्र हिंदुत्व की चर्चा करो। प्रत्येक हिंदू तीन संतति उत्पन्न करे। रामभद्राचार्य ने कहा कहा कि जब पाकिस्तान मुस्लिम राष्ट्र हो सकता है, जब अमेरिका क्रिश्चियन राष्ट्र हो सकता है तो हिंदू बाहुल्य यह देश हिंदू राष्ट्र क्यों नहीं हो सकता है. जाति का जहर नेता न घोलें…केंद्र से भी कह रहा हूं, प्रांत से भी कह रहा हूं।
रामभद्राचार्य ने कहा कि हम जय सिया राम नहीं कहेंगे, हम जय श्री राम कहेंगे। सीता जी को श्री भी कहा गया है. सीता जी ही महाकाली बनकर भगवान राम के बाण में आईं और आतंकियों का नाश कर दिया। हम हिंदू विरोधियों को कभी भी सत्ता नहीं देंगे. सत्ता उसी को मिलेगी. लालू पर निशाना साधते हुए कहा कि मुझे पद्मविभूषण मिला तो एक नेता ने कहा कि यहां कथावाचकों को भी पद्मविभूषण मिल गया… तुम तो खाते खाते पशु का भी चारा खा गए।
Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More
Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More
Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More
Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More