सड़क जाम संबंधी पुलिस मुख्यालय के आदेश पर गरमाई राजनीति, नीरज कुमार का तेजस्वी पर हमला, एडीजी ने दी सफाई


पटना संवाददाता
धरना ,प्रदर्शन, सड़क जाम संबंधी पुलिस मुख्यालय के आदेश पर बिहार की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है. इसके लिए प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधा है वहीं उसके जवाब में जदयू ने भी तेजस्वी पर पलटवार किया है. उधर कांग्रेस ने भी सरकार पर हमला बोल दिया है.

मुख्यालय ने स्पष्ट किया

इस बीच एडीजी मुख्यालय जितेंद्र कुमार ने डीजीपी के आदेश पर सफाई दी है.एडीजी मुख्यालय ने कहा है कि धरना, प्रदर्शन ,सड़क जाम के दौरान किए गए आपराधिक कृत्य के बिंदु को चरित्र प्रमाण पत्र में अंकित करना है. इसी संबंध में सभी डीएम और एसएसपी को निर्देश जारी किया गया है. मुख्यालय का कहना है कि इस आदेश का लक्ष्य किसी के प्रजातांत्रिक विरोध को रोकना नहीं है.
यहां बता दें कि 1 फरवरी 2021 को पुलिस महानिदेशक द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि धरना, प्रदर्शन और सड़क जाम करने पर सरकारी नौकरी नहीं मिलेगी ,इसके साथ सरकारी ठेके भी नहीं मिलेंगे. इस आदेश के बाद प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कहा था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हिटलर और मुसोलिनी को भी मात दे रहे हैं.

सीएम जाने वाले हैं: प्रेमचंद मिश्रा

वहीं दूसरी ओर कांग्रेस नेता और विधान पार्षद प्रेमचंद्र मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब सत्ता से हटने वाले हैं, इसलिए इस तरह के आदेश जारी करवा रहे हैं .

नीरज कुमार बोले तेजस्वी मचा रहे अज्ञानता का तांडव

उधर तेजस्वी यादव पर हमला करते हुए जदयू के प्रवक्ता और विधान पार्षद नीरज कुमार ने कहा कि तेजस्वी अज्ञानता का तांडव मचा रहे हैं. उनकी अज्ञानता के कारण संविधान खतरे में है. जदयू प्रवक्ता ने कहा कि पुलिस मुख्यालय के आदेश का राजनीति करण किया जा रहा है. उन्होंने इस मुद्दे पर फेसबुक लाइव के जरिए डीजीपी के आदेश को पढ़कर सुनाया. उन्होंने कहा कि इस आदेश की गलत व्याख्या की जा रही है. इस आदेश में कहा गया है कि आंदोलन के दौरान यदि कोई अपराधिक कृत्य होता है, आगजनी होती है,जनता को परेशानी होती है और वैसे मामले में पुलिस जांच के बाद आरोप पत्र दाखिल करती है तब सरकारी नौकरी और ठेके से आरोपित लोग वंचित किए जाएंगे. ऐसा नहीं होगा कि आंदोलन में कोई किसी का नाम दे देगा और उसे नौकरी से वंचित कर दिया जाएगा.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

5 days ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

5 days ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

5 days ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

6 days ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

7 days ago

पीएम आवास के सामने धरने पर बैठे राहुल और प्रियंका

Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More

1 week ago