बड़ी खबर

संथाल- पहाड़िया इलाकों में फैला डायरिया, सांसद विजय हांसदा ने बरहेट का जायजा

Bharat varta desk:

झारखंड के साहिबगंज जिले के बरहेट इलाके में संथाल- पहाड़िया जनजाति के लोगों के बीच डायरिया की बीमारी फैली हुई है। खासतौर से कई पहाड़िया गांव के लोग इसकी चपेट में आकर अपनी जान गवा चुके हैं।जबकि दर्जनों लोग इसके आक्रांत बताए जा रहे हैं।

इस बीच राजमहल सांसद विजय हांसदा रविवार को रांची से सीधे बरहेट प्रखंड के कुसमा संथाली पंचायत के आदिम जनजाति गांव मेटर के केतला टोला पहुंचे। यहां उन्होंने गांव में घर-घर जाकर डायरिया पीड़ितों की स्थिति का जायजा लिया। मरीजों के इलाज सहित अन्य व्यवस्था की जानकारी ली। सांसद ने अस्पताल पहुंच वहां इलाजरत पीड़ितों का हाल जाना। सांसद ने दवाओं की उपलब्धि, उपलब्ध स्वास्थ्य व्यवस्था, चिकित्सक, स्वास्थ्य कर्मी सहित हर व्यवस्था की जानकारी ली।

इलाज में कोताही बर्दाश्त नहीं-विजय हांसदा

सांसद ने बीडीओ व सिविल सर्जन को पूरे बरहेट में जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया। कहा कि डायरिया या किसी भी अन्य बीमारी से ग्रस्त होने पर लोग ससमय अस्पताल पहुंच अपना इलाज करावें, इसके लिए उन्हें जागरूक करना होगा। सांसद ने सिविल सर्जन को सहिया, सहिया साथी, एमपीडब्ल्यू व अन्य तंत्र के माध्यम से सुदूरवर्ती पहाड़ पर बसे गांवों पर नजर रखने के लिए कहा। साथ ही कहा कि कहीं से भी ऐसी सूचना मिले तो तत्काल ऐसे गांव में मेडिकल टीम भेज लोगों का इलाज करें।

गंदा पानी और गलत खान पान

झारखंड मुक्ति मोर्चा के नगर अध्यक्ष और सांसद के जिला परिषद प्रतिनिधि राजू अंसारी ने बताया कि सांसद ने प्रशासनिक और स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी को स्पष्ट तौर पर कह दिया है कि इलाज में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सरकार समाज की अंतिम पंक्ति के लोगों तक सभी प्रकार की सुविधाएं पहुंचाने के लिए कृत संकल्प है। आदम पहाड़िया जनजाति सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में है। उन्होंने कहा कि जागरूकता की कमी के चलते कई पहाड़िया गांव में लोग डायरिया की चपेट में आ रहे हैं। बरहेट इलाके से यह बीमारी मंडरो प्रखंड के गांव में भी फैल गई है। बताया जा रहा है कि गंदा पानी और गलत खान-पान के कारण लोग इस बीमारी के शिकार हो रहे हैं। बीमार होने के बाद सही समय से इलाज के लिए नहीं जा रहे हैं।

सांसद ने कहा कि इस सरकार में गांव-गांव को सड़को से जोड़ा जा रहा है। पहाड़ों पर बसे गांव में कई विभागीय पेंच के चलते सड़क बनाना आसान नहीं। हालांकि विभागों से समन्वय कर हर जगह सड़क पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। कहा कि सरकार ने बाइक एम्बुलेंस की सुविधा दी है। लोग जागरूक होकर इस सुविधा का लाभ लें। आगे सुविधा और बढ़ाई जाएगी। मौके पर अपहर समाहर्ता डॉ विनय कुमार मिश्र, सांसद प्रतिनिधि संजीव सामू हेंब्रम, बीडीओ सोमनाथ बनर्जी, सिविल सर्जन डॉ अरविंद कुमार, राजाराम मरांडी, रूपक साह, बर्नाड मरांडी,मोजिब अंसारी,नाजिर, मुखिया देव सोरेन, सहित अन्य मौजूद थे।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार एसपीजी के डायरेक्टर बनेंगे

Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More

6 days ago

चंपत राय ने दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More

2 weeks ago

महेश दीक्षित आईबी के नए निदेशक

Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More

2 weeks ago

यूपी बीजेपी की नई टीम

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More

2 weeks ago

पूर्व जस्टिस विनोद सिंहा भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच करेंगे, सम्राट कैबिनेट का फैसला

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More

2 weeks ago

भरत तिवारी एनकाउंटर पर बैठी महापंचायत, प्रशांत किशोर पहुंचे, कहा-सम्राट चौधरी के विभाग की जांच हो

Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More

2 weeks ago